'टॉक फॉर रायपुर' शो में ऑप्टिज्म और सेरेब्रल पाल्सी पर हुई चर्चा

Updated on 18-06-2024 05:53 PM

रायपुर। बच्चों में होने वाले अनुवांशिक रोग ऑप्टिज्म और सेरेब्रल पाल्सी  की पहचान और उसके निदान की जरूरी जानकारी रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के पॉडकास्ट शो “टॉक फॉर रायपुर“ में दी गई है। शासकीय फिजियोथेरेपी कॉलेज की डिमॉस्ट्रेटर डॉ. चानन गोयल ने लगभग 25 मिनट के इस साक्षात्कार में रायपुर में उपलब्ध सेवाओं और राज्य सरकार द्वारा अपने शासकीय अस्पतालों और आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से दी जा रहें सभी सुविधाओं पर विस्तार से बात की है। यह पॉडकास्ट नगर निगम सुविधाओं से जुड़ें “मोर रायपुर एप्प“ के माध्यम से सोशल मीडिया के सभी हैंडल्स पर उपलब्ध हैं।

डॉ. गोयल ने इस महत्वपूर्ण विषय पर विस्तार से चर्चा करते हुए बताया कि यदि बच्चा जन्म के बाद चार महीने में गर्दन न संभाल पाना, नौ महीने में बैठ न पाना, बारह महीने में खडे़ न हो पाना और अठ्ठारह महीने में चल न पाना ये सब गतिविधियां नहीं कर रहा है या बच्चों से घुलने-मिलने की बजाय एकांत में रहना पसंद कर रहा हो, शब्दों के उच्चारण में तकलीफ़ हो और शब्द दोहराने में उसकी रूचि ज्यादा हो, तो डॉक्टर से परामर्श जरूर लेना चाहिए। उनका मानना है कि पोषण के अभाव, सिर पर चोट लगने से भी ऐसे लक्षण बच्चों में देखे जाते है। टॉक फॉर रायपुर शो को रायपुर स्मार्ट सिटी लि. के महाप्रबंधक आशीष मिश्रा होस्ट कर रहे है और इसका प्रसारण मोर रायपुर एप्प में किया जाता है। इस पॉडकास्ट के 8 एपिसोड प्रसारित हो चुके हैं, जो मोर रायपुर एप्प के साथ ही रायपुर स्मार्ट सिटी लि. के यू-ट्यूब चैनल, फेसबुक पर भी उपलब्ध है।

डॉ. गोयल बताती है कि फिजियोथेरेपी से उपचार बहुत आसान हो चुका है, किन्तु जरूरत इस बात की होती है कि बच्चों में आ रही समस्या की पहचान जल्दी हो। गोयल तीन हजार से अधिक प्राइमरी स्कूल शिक्षिकाओं को रोग संबंधी प्रशिक्षण दे चुकी हैं। इस इंटरव्यू में वह यह भी बता रही है कि शासकीय चिकित्सालयों में संपर्क कर ऐसे बच्चों को बीमारी से छुटकारा दिलाया जा सकता है, किन्तु जरूरत इस बात की है कि न केवल अभिभावक, बल्कि शिक्षक और समाज भी बालपन में होने वाली ऐसी बीमारियों के लिए पूरी तरह से सजग रहे और उपचार तत्काल शुरू कराएं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.