ऑपरेशन ब्लू स्टार बरसी, कल बंद रहेगा अमृतसर:जीएनडीयू ने परीक्षाएं की रद्द

Updated on 05-06-2025 01:35 PM

ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी के मद्देनजर दल खालसा की तरफ से 6 जून शुक्रवार को अमृतसर बंद का आहवान किया गया है। जिसके चलते सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हो गई और शिक्षण संस्थानों ने भी इसे लेकर सावधानी के तौर पर कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी ने अपने सभी कॉलेजों में 6 जून को होने वाली परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है।

गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी की तरफ से जारी आदेशों के अनुसार 6 जून को होने वाली सभी वार्षिक और समेस्टर परीक्षाओं को प्रबंधकीय कारणों के चलते स्थगित किया गया है। ये सभी थ्यूरी परीक्षाएं अब 20 जून को शुक्रवार को पहले निर्धारित समय के अनुसार परीक्षा केंद्रों में होंगी। इस संबंधित सारी जानकारी स्टूडेंट्स यूनिवर्सिटी वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

वहीं, पुलिस सुरक्षा के मद्देनजर लगातार फ्लैग मार्च निकाल रही है। पुलिस ने बीती शाम भी अमृतसर में गोल्डन टेंपल के आसपास के एरिया में फ्लैग मार्च निकाला। दल खालसा ने भी आज शाम को "घल्लूघारा मार्च" निकालने का ऐलान किया है, जो शहर के विभिन्न बाजारों से गुजरता हुआ श्री अकाल तख्त पर समाप्त होगा।

गोल्डन टेंपल में लगाई गई प्रदर्शनी

1984 में ऑपरेशन ब्लू स्टार की तस्वीरों को गोल्डन टेंपल में प्रदर्शित किया गया है। यहां अस्थाई गैलरी का निर्माण किया गया है, जहां ऑपरेशन के दौरान की तस्वीरें और गोल्डन टेंपल को पहुंचे नुकसान को भी दिखाया गया है। एसजीपीसी का कहना है कि 1984 को गोल्डन टेंपल पर हुए हमले की जानकारियां लोगों तक पहुंचाने के लिए इस प्रदर्शनी को लगाया गया है।

वहीं, बीते दिन गोल्डन टेंपल में अखंड पाठ शुरू कर दिया गया है। जिसका भोग कल, 6 जून शुक्रवार, को डाला जाएगा। इस दौरान शहीदों के परिवारों को भी सम्मानित किया जाएगा।

पुलिस फोर्स अलर्ट पर

ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी को लेकर लगभग 4 हजार पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे, जिनमें पंजाब आर्म्ड पुलिस के जवान भी शामिल होंगे। अमृतसर में 62 स्थानों पर नाके स्थापित किए जाएंगे। जिनमें 14 नाके गोल्डन टेंपल के आसपास और रास्तों में होंगे। 20 नाके शहर के भीतर, 10 नाके शहर के बाहरी इलाकों में और 10 नाके शहर में आने-जाने वाले मुख्य मार्गों पर होंगे। 52 नाकों पर पुलिस 24 घंटे तैनात रहेगी। लगभग 40 डीएसपी और एसपी स्तर के अधिकारी निगरानी पर रहेंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
 18 March 2026
 चंदौली: उत्तर प्रदेश की चंदौली पुलिस की शराब तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। एसपी के निर्देशन में चंदौली पुलिस ने इस मार्च महीने के महज 15 दिनों में शराब…
 18 March 2026
सवाई माधोपुर: राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिजर्व के राजबाग इलाके में प्रकृति का वह कठोर चेहरा देखने को मिला, जिसे देखकर सफारी पर आए पर्यटकों की सांसें गले में अटक गईं।…
 18 March 2026
नई दिल्ली, राज्यसभा में बुधवार को अप्रैल से जुलाई के बीच राज्यसभा से रिटायर हो रहे 59 सांसदों को विदाई दी गई। इनमें पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा, शरद पवार, सभापति हरिवंश,…
 17 March 2026
मुंबई: शिवसेना नेता और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सोमवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। यहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मिलने वाले हैं। हालांकि इस मुलाकात के पीछे का सटीक कारण अभी तक…
 17 March 2026
पटना: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों से काम पर लौटने की अपील का असर दिखने लगा है। उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा के आग्रह…
 17 March 2026
कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राज्य के कई वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता…
Advt.