एक होता है मारना और एक होता है रगड़-रगड़ के धोना... भारतीय दिग्गज का बयान सुन चुल्लू भर पानी में डूब जाएंगे पाकिस्तानी

Updated on 23-09-2025 01:24 PM
नई दिल्ली: पाकिस्तान को भारत ने क्रिकेट के मैदान में बीते 21 सितंबर को जमकर धोया और उनकी सारी अकड़ निकाल दी। पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने मैच के दौरान कुछ गिरी हुई हरकतें भी की, जिनका टीम इंडिया ने मुंहतोड़ जवाब दिया। अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल का एग्रेशन देख पाकिस्तानी कांप रहे थे। भारत ने सुपर 4 का यह मुकाबला 6 विकेट से अपने नाम कर लिया था। वहीं मैच के बाद अब वर्ल्ड कप विनर और पूर्व भारतीय क्रिकेटर मुनाफ पटेल ने बड़ा बयान दिया है।

मुनाफ पटेल ने भारत-पाक मैच को लेकर क्या कहा?

2011 में भारत को वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाने वाले मुनाफ पटेल ने अपने ऑफीशियल अकाउंट से एक्स पर ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, 'एक रहता है मारना और एक होता है रगड़-रगड़ के धोना। वो हुआ है भारत और पाकिस्तान के मैच में। ऑन फील्ड कहकर मारा है गिल और अभिषेक ने, पोस्ट मैच में अभिषेक शर्मा ने इंटरव्यू नें बजाई है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में सूर्यकुमार यादव ने बजाई है। यह राइवलरी नहीं है। बाई बस मजा आ गया।'
बता दें कि टॉस जीतकर भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। पाकिस्तान ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 171 रन बनाए। टीम इंडिया ने 172 रन का टारगेट 6 विकेट रहते 18.5 ओवर में चेज कर लिया। अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल के बीच पहले विकेट के लिए 105 रन की साझेदारी हुई

मुनाफ पटेल का इंटरनेशनल करियर

42 साल के मुनाफ पटेल ने भारत के लिए अपने करियर में 13 टेस्ट, 70 वनडे और 3 टी20 मुकाबले खेले हैं। टेस्ट में मुनाफ ने 35, वनडे में 86 तो टी20 में 4 विकेट लिए हैं। मुनाफ पटेल ने आईपीएल भी खेला है। 2008 से 2017 तक आईपीएल में मुनाफ पटेल ने 63 मैचों में 74 विकेट झटके।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.