ट्रम्प सरकार का एक महीना, 16 फैसले:पहले दिन बाइडेन के 78 आदेश पलटे, दुनियाभर में जैसे-को-तैसा टैक्स लगाया

Updated on 21-02-2025 11:58 AM

अमेरिका में ट्रम्प सरकार का 1 महीना पूरा हो चुका है। 20 जनवरी को राष्ट्रपति बनते ही ट्रम्प ने 100 से ज्यादा एग्जीक्यूटिव ऑर्डर्स पर दस्तखत कर इतिहास बना दिया था। उन्होंने बाइडेन के 78 आदेशों को पलटा था।

ट्रम्प ने अगले 30 दिन में कई ऐसे फैसले लेना जारी रखा। उन्होंने दुनियाभर में रेसिप्रोकल (जैसे को तैसा) टैरिफ लगाने का ऐलान किया। वहीं, भारत समेत कई देशों के अवैध अप्रवासियों को हथकड़ियों-जंजीरों में डिपोर्ट किया।

20 जनवरी- पहला दिन

1. बाइडेन के 78 फैसलों को पलटा शपथ लेने के सिर्फ 6 घंटे के अंदर ही बाइडेन के 78 फैसलों को पलट दिया। इसमें कैपिटल राइट के दोषियों को माफ करने, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की सदस्यता से अमेरिका के बाहर निकालने, दवाओं की कीमत कम करने जैसे आदेश शामिल थे।

2. जन्मजात नागरिकता कानून को खत्म करने का आदेश दिया ट्रम्प ने उन माता-पिता के बच्चों को जन्मजात नागरिकता देने से इनकार करने का आदेश दिया जो अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे हैं या फिर अस्थायी वीजा लेकर रह रहे हैं। उनके इस फैसले को कोर्ट में चुनौती दी गई है।

हालांकि ट्रम्प के आदेश में कहा गया है कि यह केवल उन लोगों पर लागू होगा जो इस आदेश की तारीख से 30 दिनों के बाद अमेरिका में जन्मे हैं। इसका मतलब है कि अमेरिका में भारतीयों की आने वाली पीढ़ी इसके दायरे में होगी।

3. गल्फ ऑफ मेक्सिको का नाम बदला ट्रम्प ने ‘मेक्सिको की खाड़ी’ का नाम बदलकर ‘अमेरिका की खाड़ी’ करने का ऐलान किया। दरअसल, ट्रम्प का मानना है कि इस इलाके में अमेरिका की ज्यादा मौजूदगी है। अमेरिका इस इलाके में सबसे ज्यादा एक्टिविटी करता है, इसलिए ये जगह अमेरिका की है।

21 जनवरी- दूसरा दिन

1. कई देशों से आने वाले रिफ्यूजियों की फ्लाइट कैंसिल की ट्रम्प ने रिफ्यूजी रिसेटलमेंट प्रोग्राम कैंसिल कर दिया। इससे अलग-अलग देशों में हजारों की संख्या में शरणार्थी फंस गए। इन शरणार्थियों को अमेरिका में शरण की मंजूरी मिल गई थी।

2. H-1B वीजा बंद नहीं करने का ऐलान किया ट्रम्प ने H1B वीजा बंद नहीं करने की ऐलान किया। उन्होंने कहा कि अमेरिका को जो टैलेंट चाहिए, वह इस वीजा प्रोग्राम से ही मिल सकता है। अमेरिका को टैलेंट की जरूरत है। हमें सिर्फ इंजीनियर ही नहीं चाहिए, अन्य जॉब्स के लिए भी बेस्ट प्रोफेशनल्स चाहिए। ये अमेरिकियों को ट्रेनिंग भी देंगे।

10 में से 7 H-1B वीजा भारतीयों को ही मिलता है। अमेरिका हर साल 65,000 लोगों को H-1B वीजा देता है। इसकी समय सीमा 3 साल के लिए होती है। जरूरत पड़ने पर इसे 3 साल के लिए और बढ़ाया जा सकता है।

23 जनवरी- चौथा दिन

जेलों में बंद ट्रांस-विमेन को पुरुषों की जेल में रखे जाने का आदेश दिया

ट्रम्प ने राष्ट्रपति बनते ही ऐलान किया था कि देश में सिर्फ दो जेंडर- पुरुष और महिला होंगे। ट्रम्प चुनाव प्रचार के दौरान ट्रांसजेंडर समुदाय के खिलाफ बयान देते आए थे। राष्ट्रपति बनने के चौथे दिन उन्होंने ऐलान किया कि अब से ट्रांस-विमेन को महिलाओं की जेल में नहीं रखा जाएगा। उन्हें पुरुषों की जेल में शिफ्ट किया जाएगा।

इसके साथ ही ट्रम्प ने आदेश दिया कि जेंडर बदलने से जुड़े ट्रीटमेंट को रोक दिया जाएगा।

24 जनवरी- पांचवां दिन

दुनियाभर में विदेशी मदद पर रोक

ट्रम्प प्रशासन ने इजराइल, मिस्र और फूड प्रोग्राम को छोड़कर विदेशी देशों को मिलने वाली सभी मदद पर 90 दिनों के लिए रोक लगा दी। इस आदेश के बाद दुनियाभर में स्वास्थ्य, शिक्षा, विकास, रोजगार जुड़े कई प्रोजेक्ट्स के बंद होने का खतरा बढ़ गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
 19 March 2026
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
 19 March 2026
रियाद: सऊदी अरब ने कहा है कि ईरान की ओर से हो रहे हमलों का जवाब देने का उनकी सेना को हक है और वह इस तरफ बढ़ सकते हैं।…
 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
Advt.