साल के आखिरी दिन 'पुष्पा 2' की कमाई में 12.50 उछाल, 'बेबी जॉन' और 'मुफासा: द लायन किंग' में कौन निकला आगे

Updated on 01-01-2025 05:28 PM
अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' सिनेमाघरों में 5 दिसंबर को रिलीज हुई थी। इसके बाद 'मुफासा: द लायन किंग' (20 दिसंबर) और फिर 25 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर 'बेबी जॉन' रिलीज हुई। लेकिन 27 दिन बाद भी बॉक्स ऑफिस पर पुष्पाराज का जलवा बरकरार है। कमाई में भले ही थोड़ी सी गिरावट है, पर ये बाकी दोनों फिल्मों की तुलना में आगे चल रही है। सबसे बुरा हाल तो वरुण धवन की फिल्म का है। जानिए इन तीनों फिल्मों ने साल के आखिरी दिन 31 दिसंबर 2024 को कितना कलेक्शन किया है।
Pushpa: The Rule - Part 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 27
'पुष्पा 2' ने 5 दिसंबर को 164.25 करोड़ रुपये के साथ अपना खाता खोला। फिल्म ने पहले हफ्ते में 725.8 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। दूसरे हफ्ते 264.8 करोड़ कमाए। तीसरे हफ्ते 129.5 करोड़ कमाए। चौथे हफ्ते में 27वें दिन इसने 7.65 करोड़ कमा डाले। मंगलवार को सोमवार की तुलना में कमाई में 12.50% का उछाल देखने को मिला। इसने हिंदी में 6.25 करोड़, तमिल में 0.2 करोड़, कन्नड़ में भी इतना ही और मलयालम भाषा में 0.01 करोड़ कमाए। फिल्म का कुल कलेक्शन अब 1171.45 करोड़ रुपये है। अलग-अलग भाषाओं में इसका कलेक्शन कुछ इस तरह है- तेलुगू में 327.38 करोड़, हिंदी में 765.15 करोड़, तमिल में 57.15 करोड़, कन्नड़ में 7.64 करोड़ और मलयालम में 14.13 करोड़ रुपये।

'बेबी जॉन' कलेक्शन डे 7

वरुण धवन की फिल्म 'बेबी जॉन' उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई है। 25 दिसंबर 2024 को थिएटर्स में रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन 11.25 करोड़ रुपये से खाता खोला था। इसने 7वें दिन मंगलवार को 2.15 (अनुमानित) करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म की कुल कमाई 32.65 करोड़ रुपये ही हुई है।

'मुफासा: द लायन किंग' का 12वें दिन का कलेक्शन

Mufasa: The Lion King की बात करें तो ये बेबी जॉन से अच्छी कमाई कर रही है। 20 दिसंबर को रिलीज हुई इस मूवी ने पहले हफ्ते 74.25 करोड़ कमाए। दूसरे हफ्ते में 12वें दिन मंगलवार को 5.75 करोड़ (अनुमानित) का बिजनेस किया। फिल्म की कुल कमाई 112.45 करोड़ रुपये हो गई है।

मुफासा: द लायन किंग' फिल्म का ट्रेलर

'मुफासा: द लायन किंग' में शाहरुख खान ने मुफासा के किरदार को अपनी आवाज दी है। आर्यन खान ने सिंबा और अबराम खान ने यंग मुफासा का वॉइस ओवर किया है। संजय मिश्रा ने पुम्बा और श्रेयस तलपड़े ने तिमॉन को आवाज दी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.