CM बदलने की मांग पर सिद्धारमैया बोले- आलाकमान फैसला करेगा:डिप्टी CM डीके बोले- कांग्रेस के नेता बयान न दें, सीमा लांघी तो कार्रवाई होगी

Updated on 02-07-2024 01:41 PM

कर्नाटक के विश्व वोक्कालिगा महासमस्ताना मठ के संत कुमार चंद्रशेखरनाथ स्वामीजी ने 27 जून को डिप्टी CM डीके शिवकुमार के लिए सिद्धारमैया से मुख्यमंत्री पद छोड़ने की मांग की थी।

इसे लेकर मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से सोमवार (1 जुलाई) को पत्रकारों ने सवाल किए, जिसके जवाब में उन्होंने कहा- आलाकमान जो भी फैसला करेगा, हम उसका पालन करेंगे।

सिद्धारमैया ने कहा- यह सार्वजनिक चर्चा का विषय नहीं है। मैं स्वामीजी के बयान पर टिप्पणी नहीं करना चाहता। हम राष्ट्रीय पार्टी हैं। एक आलाकमान है। यह लोकतंत्र है।

उधर, डीके शिवकुमार ने कांग्रेस नेताओं को कहा कि मुख्यमंत्री बदलने को लेकर कोई बयान न दें। सीमा लांघी गई तो कार्रवाई होगी और नोटिस जारी किया जाएगा।

इससे पहले शिवकुमार ने कहा था- कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और CM सिद्धरमैया के साथ मैंने तय किया है कि राज्य में जनता के लिए और पार्टी की मजबूती के लिए कैसे काम करना है। मामले को लेकर किसी विधायक-मंत्री या स्वामीजी को बोलने की जरूरत नहीं है। वे हमें आशीर्वाद दें, यह काफी होगा।

वोक्कालिगा संत की अपील ऐसे समय में आई है जब राज्य में वीरशैवा-लिंगायत, SC/ST और अल्पसंख्यक समुदाय से तीन और डिप्टी CM बनाए जाने की मांग उठ रही है। राज्य में फिलहाल डीके शिवकुमार अकेले डिप्टी CM हैं। वे दक्षिणी कर्नाटक के प्रभावी समुदाय वोक्कालिगा से आते हैं।

कर्नाटक कांग्रेस में खींचतान को 4 पॉइंट में समझिए...

1. वोक्कालिगा संत बोले- सब सत्ता भोग चुके, शिवकुमार ही बाकी हैं
संत ने मंच पर कहा कि हर कोई मुख्यमंत्री बन चुका है और सत्ता भोग चुका है, लेकिन हमारे डीके शिवकुमार अब तक मुख्यमंत्री नहीं बन पाए हैं। इसलिए सिद्धारमैया से निवेदन है कि वे इस पद का अनुभव कर चुके हैं, तो अब उन्हें सत्ता शिवकुमार को सौंप देनी चाहिए और उन्हें अशीर्वाद देना चाहिए।

2. वोक्कालिगा संत के बयान पर 'अहिंदा' समुदाय ने नाराजगी जताई
सिद्धरमैया के सबसे बड़े समर्थ गुट अहिंदा ने वोक्कालिगा संत की मांग का विरोध किया। दरअसल, अहिंदा कर्नाटक में अल्पसंख्यक, OBC और दलितों का एक संगठन है। द हिंदू की रिपोर्ट के मुताबिक, अहिंदा के कर्नाटक अध्यक्ष प्रभुलिंग डोड्डामणि ने हुबली में रविवार 30 जून को कहा था कि सिद्धारमैया को पूरे पांच साल अपना कार्यकाल पूरा करना चाहिए। अगर उन्हें बदला जाता है तो कांग्रेस राज्य से अपना वजूद खो देगी।

डोड्डामणि ने कहा कि स्वामीजी को ऐसे राजनीतिक बयान नहीं देने चाहिए थे। उन्हें खुद को प्रवचन और कर्मकांड तक ही लिमिटेड रखना चाहिए। संतों को यह समझना चाहिए कि यह पार्टी के अंदर का मामला है। ऐसे बयान समाज में तनाव पैदा करते हैं। संतों को समझना चाहिए कि वे पूरे समुदाय से जुड़े होते हैं, न कि किसी खास जाति से जुड़े होते हैं।

3. कर्नाटक में तीन और डिप्टी CM बनाने की मांग
को-ऑपरेशन मिनिस्टर केएन राजन्ना, हाउसिंग मिनिस्टर बीजेड जमीर अहमद खान, पब्लिक वर्क्स मिनिस्टर सतीश जारकीहोली समेत कई अन्य नेताओं ने इस हफ्ते राज्य में तीन और डिप्टी CM बनाए जाने का मामला उठाया। ये सभी नेता सिद्धारमैया के करीबी माने जाते हैं। 

4. कांग्रेस नेताओं का दावा- 3 डिप्टी शिवकुमार को काबू में रखने का प्लान
राज्य में कांग्रेस के एक धड़े का मानना है कि मंत्रियों का तीन नए डिप्टी CM की मांग करना सिद्धारमैया कैंप के प्लान का हिस्सा है, ताकि मौजूदा डिप्टी CM डीके शिवकुमार को काबू में रखा जा सके और सरकार और पार्टी में उनके प्रभाव को कम किया जा सके। दरअसल पिछले साल मई में राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने के समय से ऐसी चर्चाएं हैं कि सरकार के ढाई साल पूरे होने के बाद शिवकुमार CM पद पर दावेदारी कर सकते हैं।

मई में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के जीतने के बाद CM पद के लिए सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार- दोनों ने दावेदारी पेश की थी। कांग्रेस ने सिद्धारमैया को CM पद देते हुए तय किया था कि डीके शिवकुमार राज्य के इकलौते डिप्टी CM रहेंगे। यह CM पद की दावेदारी छोड़ने और डिप्टी CM बनने के लिए डीके शिवकुमार के प्रति कांग्रेस लीडरशिप का कमिटमेंट था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
 18 March 2026
 चंदौली: उत्तर प्रदेश की चंदौली पुलिस की शराब तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। एसपी के निर्देशन में चंदौली पुलिस ने इस मार्च महीने के महज 15 दिनों में शराब…
 18 March 2026
सवाई माधोपुर: राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिजर्व के राजबाग इलाके में प्रकृति का वह कठोर चेहरा देखने को मिला, जिसे देखकर सफारी पर आए पर्यटकों की सांसें गले में अटक गईं।…
 18 March 2026
नई दिल्ली, राज्यसभा में बुधवार को अप्रैल से जुलाई के बीच राज्यसभा से रिटायर हो रहे 59 सांसदों को विदाई दी गई। इनमें पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा, शरद पवार, सभापति हरिवंश,…
 17 March 2026
मुंबई: शिवसेना नेता और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सोमवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। यहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मिलने वाले हैं। हालांकि इस मुलाकात के पीछे का सटीक कारण अभी तक…
 17 March 2026
पटना: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों से काम पर लौटने की अपील का असर दिखने लगा है। उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा के आग्रह…
 17 March 2026
कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राज्य के कई वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता…
Advt.