भोपाल नगर निगम की वेबसाइट में अंग्रेजी का 'टेंडर' हिंदी में 'नाजुक' तो 'वन विहार' बन जाता है 'तूफान आ रहा है'

Updated on 01-01-2026 12:30 PM
भोपाल। डिजिटल इंडिया के दौर में सरकारी सेवाओं को ऑनलाइन और सरल बनाया जा रहा है, ताकि आमजन को सरकारी दफ्तरों के चक्कर ना लगाने पड़े और घर बैठे ही उनका काम हो जाए। वहीं, नगर निगम भोपाल की वेबसाइट आम नागरिकों के लिए उलझन का कारण बन रही है।

कई शब्दों का अर्थ ही बदल जाता है

दरअसल, नगर निगम की वेबसाइट https://www.bmconline.gov.in/ का होमपेज अंग्रेजी में खुलता है, जिससे अंग्रेजी न जानने वाले नागरिक वेबसाइट का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। हालांकि वेब पेज पर जब वेबसाइट को गूगल ट्रांसलेशन के जरिये हिंदी में बदला जाता है, तो कई शब्दों का अर्थ ही बदल जाता है। इससे हिंदी पढ़ने वालों को समझ ही नहीं आता कि आखिर यह है क्या।

'टेंडर' का अर्थ हिंदी में 'नाजुक' बन जाता है

मसलन, उपयोगकर्ता जब वेबसाइट को गूगल के ट्रांसलेशन टूल से इसे हिंदी में बदलता है, तो उसमें अंग्रेजी शब्द 'टेंडर' का अर्थ हिंदी में 'नाजुक' बन जाता है। जबकि 'होर्डिंग' का मतलब बदलकर हिंदी में 'जमाखोरी' हो जाता है।

इसी तरह शहर को जानें कॉलम में वन विहार बदलकर 'तूफान आ रहा है' हो जाता है। इसी तरह कुछ अन्य शब्द भी बदल जा रहे हैं जो उपयोकर्ताओं के लिए दिक्कत भरा होता है।

2023 में आखिरी बार अपडेट किया गया था

बता दें कि नगर निगम भोपाल की वेबसाइट वर्ष 2015 में बनाई गई थी। इसके बाद इसे अपडेट किया जा चुका है। वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार इसे 2023 में आखिरी बार अपडेट किया गया था। तब से यह इसी फार्मेट में है।

वेबसाइट को हिंदी में शुरू करने की मांग

उपयोकर्ता नगर निगम की वेबसाइट को हिंदी में शुरू करने की मांग कर रहे हैं। हालांकि नगर निगम भोपाल के अधिकारी इससे अनजान बने हुए हैं और अब वेबसाइट में जल्द हिंदी विकल्प जोड़ने की बात कह रहे हैं।

हैरत की बात यह है कि दो साल से वेबसाइट को अपडेट तक नहीं किया गया, जबकि तकनीक के इस दौर में हर छह महीने में मोबाइल तक में वर्जन अपडेट हो जाते हैं। कई वेबसाइट व एप तो लगातार अपना अपडेट वर्जन देते रहते हैं ताकि वे सुरक्षित रह सकें और उपयोगकर्ताओं के लिए यह आसान रहे।गर निगम की वेबसाइट पर जाकर टैक्स जमा कर सकते हैं, तो मैंने वेबसाइट खोली, क्योंकि मैं मोबाइल हिंदी में चलाता हूं और वेबसाइट अंग्रेजी में थी, तो मुझे थोड़ी परेशानी जरूर हुई। बाद में किसी की मदद से इसका इस्तेमाल किया।

- राजेश कुमार, रहवासी, आनंद नगर

मुझे ज्यादा अंग्रेजी नहीं आती है। एक बार मैं नगर निगम वेबसाइट पर सर्च कर रहा था तो देखा कि उसमें हिंदी वर्जन का ऑप्शन ही नहीं है। ऐसे में वेबसाइट के कई शब्दों का पता ही नहीं चलता है। वेबसाइट में हिंदी वर्जन भी होना चाहिए।

- सुरेंद्र राजपूत, रहवासी, करोंद

इस तरह की परेशानी आ रही है तो इसको दिखवाते हैं। वेबसाइट में हिंदी वर्जन भी जुड़वा लिया जाएगा।

- तन्मय वशिष्ठ शर्मा, अपर आयुक्त, नगर निगम


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.