नक्सल सरेंडर पर बैज बोले-सरकार के साथ क्या डील हुई

Updated on 03-11-2025 12:43 PM
रायपुर, छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के सरेंडर पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने सरकार को घेरा है। बैज ने कहा कि कहा कि नक्सलियों के लगातार हो रहे आत्मसमर्पण के पीछे कहीं कोई बड़ी साजिश तो नहीं है। क्या सरकार झीरम 2 की तैयारी में है। सरकार और नक्सलियों के बीच आखिर कौन-सी शांति वार्ता हुई है?

दीपक बैज ने कहा कि नक्सलियों के सरेंडर की खबरें लगातार आ रही हैं, लेकिन इसके पीछे सरकार की भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे हैं। सभी ऑपरेशन बंद कर दिए गए हैं। 200 नक्सली आत्मसमर्पण कर रहे थे, तब CM और डिप्टी CM दोनों मौजूद थे, फिर वे मौके पर क्यों नहीं पहुंचे। प्रेस कॉन्फ्रेंस कर औपचारिकता क्यों निभाई गई?

वहीं बैज के बयान पर डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा, कांग्रेस हमेशा देश तोड़ने वालों के साथ नजर आती है। प्रधानमंत्री ने जो बात कही है, वो कांग्रेसियों के समझ में आने वाली नहीं है। नक्सलियों को पांच साल तक कांग्रेस सरकार ने पाला-पोसा है। देश तोड़ने वालों के साथ इनका रिश्ता जगजाहिर है।

सरेंडर के दौरान CM, डिप्टी CM क्यों नहीं पहुंचे- दीपक बैज

दीपक बैज ने कहा कि जब जगदलपुर में 210 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, तब मुख्यमंत्री और दोनों उपमुख्यमंत्री वहीं मौजूद थे। वे जगदलपुर पहुंचे जरूर, लेकिन डेढ़ घंटे तक दंतेश्वरी एयरपोर्ट के एक बंद कमरे में चर्चा करते रहे। सवाल यह है कि जब वे शहर में थे, तो सरेंडर स्थल पर क्यों नहीं गए।

नक्सली नेता रूपेश को मीडिया के सामने क्यों नहीं लाया गया- दीपक बैज

बैज ने कहा कि पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में सरेंडर हुआ, लेकिन मुख्यमंत्री और मंत्री मौके पर नहीं पहुंचे। इसके बाद उन्होंने केवल एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और वापस लौट आए।

नक्सली नेता रूपेश उर्फ अभय को अब तक मीडिया के सामने क्यों नहीं लाया गया, जबकि स्थानीय मीडिया इस पर सवाल उठा रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.