राष्ट्रीय बालिका दिवस पर तोंगपाल में बेटियों को किया गया जागरूक

Updated on 19-01-2026 11:10 AM

सुकमा। कलेक्टर  अमित कुमार के निर्देशन एवं जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी  शिवदास नेताम के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तोंगपाल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिला सशक्तिकरण केंद्र “मिशन शक्ति“, “मिशन वात्सल्य“ और आईसीडीएस की संयुक्त टीम द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को शिक्षा, सुरक्षा और उनके अधिकारों के प्रति सजग बनाना था। इस दौरान विद्यालय के शिक्षकों की उपस्थिति में बेटियों के सामाजिक और मानसिक विकास पर विस्तृत चर्चा की गई।

कार्यक्रम के तकनीकी सत्र में विशेषज्ञों ने किशोरियों को स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए पोषण एवं आयरन युक्त आहार के महत्व को समझाया। बालिकाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उन्हें “गुड टच-बैड टच“, पोक्सो अधिनियम और महिला सशक्तिकरण केंद्र के उद्देश्यों की जानकारी दी गई। साथ ही, आपातकालीन स्थिति में सहायता के लिए सखी वन स्टॉप सेंटर, महिला हेल्पलाइन नंबर 181 और चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 के प्रभावी उपयोग के बारे में विस्तार से बताया गया ताकि छात्राएं स्वयं को सुरक्षित और आत्मविश्वासी महसूस कर सकें।

सशक्तिकरण के इस अभियान में “बाल विवाह मुक्त भारत“ के अंतर्गत उपस्थित सभी जनों को शपथ दिलाई गई और छात्राओं को भविष्य निर्माण हेतु करियर गाइडेंस भी प्रदान किया गया।

इस अवसर पर जिला महिला सशक्तिकरण केंद्र से जेंडर विशेषज्ञ श्रीमती दीपिका सिंह, वित्तीय साक्षरता समन्वयक  प्रदीप मण्डल, मिशन समन्वयक  अमित कुमार मरावी, सुपरवाइजर  अमृत नाग सहित आईसीडीएस पर्यवेक्षक श्रीमती गंगोतरिन ठाकुर, श्रीमती सरोज कुँवर, श्रीमती सरिता देवांगन एवं विद्यालय के समस्त शिक्षक व छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.