अभिनव बिंद्रा को ओलिंपिक ऑर्डर अवॉर्ड:41 साल बाद किसी भारतीय को यह सम्मान, 1983 में इंदिरा गांधी को मिला था

Updated on 23-07-2024 05:44 PM

भारत के दिग्गज निशानेबाज अभिनव बिंद्रा को ओलिंपिक ऑर्डर अवॉर्ड मिलने जा रहा है। इंटरनेशनल ओलिंपिक कमेटी (IOC) 10 अगस्त को पेरिस में आयोजित अवॉर्ड सेरेमनी में उन्हें इस अवॉर्ड से सम्मानित करेगी। बिंद्रा यह सम्मान पाने वाले दूसरे भारतीय हैं। इससे पहले, पूर्व भारतीय प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को यह अवॉर्ड दिया जा चुका है।

IOC के प्रेसिडेंट थॉमस बाच ने अभिनव बिंद्रा को पत्र लिखकर यह जानकारी दी है। पत्र में लिखा गया- 'IOC एग्जीक्यूटिव बोर्ड ने तय किया है कि आपको ओलिंपिक मोमेंट की सराहनीय सेवा के लिए ओलिंपिक ऑर्डर से सम्मानित किया जाए।'

बाच ने अभिनव को अवॉर्ड सेरेमनी के लिए आमंत्रित भी किया है। बिंद्रा को यह अवॉर्ड दिए जाने पर भारत के खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने खुशी जाहिर की है।

क्या है ओलिंपिक ऑर्डर अवॉर्ड
ओलिंपिक ऑर्डर IOC द्वारा दिया जाने वाला सबसे बड़ा पुरस्कार है, जो ओलिंपिक मोमेंट में विशेष योगदान के लिए दिया जाता है। इस अवॉर्ड की शुरुआत 1975 में हुई थी, तब यह अवॉर्ड तीन कैटेगरी- गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज में दिया जाता था। फिर 1984 में सिल्वर और ब्रॉन्ज की कैटेगरी समाप्त कर दी गई और तय किया गया कि आगे यह अवॉर्ड गोल्ड कैटेगरी में राष्ट्र प्रमुखों और विशेष योगदान देने वाली हस्तियों को दिया जाएगा। IOC ओलिंपिक की मेजबानी करने वाले देश के राष्ट्र प्रमुख को भी यह अवॉर्ड देता है।

अब तक 116 हस्तियों को गोल्ड ओलिंपिक ऑर्डर मिल चुका है। इनमें सिर्फ एक भारतीय शामिल हैं। अभिनव को यह सम्मान ओलिंपिक मोमेंट को सपोर्ट करने के लिए दिया गया है। वे अभिनव बिंद्र फाउंडेशन के माध्यम से भारतीय खेलों को आगे बढ़ा रहे हैं।

1983 में इंदिरा गांधी को मिला था यह अवॉर्ड
अभिनव बिंद्र से पहले पूर्व भारतीय प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को यह अवॉर्ड मिल चुका है। साल 1983 में मुंबई में आयोजित अवॉर्ड सेरेमनी में इंदिरा गांधी को यह अवॉर्ड दिया गया था।

भारत के पहले ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट हैं बिंद्रा
अभिनव बिंद्रा ने भारत को 2008 में राइफल शूटिंग में गोल्ड मेडल दिलाया था। वे ओलिंपिक गेम्स का इंडिविजुअल गोल्ड जीतने वाले भारत के पहले खिलाड़ी हैं। अभिनव के बाद 2021 में नीरज चोपड़ा ने जेवलिन थ्रो इवेंट में इंडिविजुअल गोल्ड जीता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.