50 बाघ, तेंदुओं और वन्यजीवों की मौत पर जागे अफसर

Updated on 13-12-2025 12:38 PM

प्रदेश में बाघ, तेंदुओं सहित अन्य वन्यजीवों की मौत के बढ़ते मामलों पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख ने नाराजगी जताई है। इसको लेकर टाइगर रिजर्व के सभी क्षेत्रीय व संभागीय अधिकारियों को निर्देश जारी कर कहा गया है कि वन्य जीवों की सुरक्षा को लेकर गंभीरता से कार्यवाही करें अन्यथा अधिकारियों पर जिम्मेदारी तय की जाएगी। बताया जाता है कि 50 बाघों, तेंदुओं और वन्य जीवों की मौत के बाद वन महकमा जागा है।

शुक्रवार को इसको लेकर वन बल प्रमुख वीएन अंबाड़े द्वारा जारी निर्देश में कहा गया है कि बिजली, सड़क हादसों सहित कई कारणों से वन्यजीवों की मौत की घटनाएं पिछले महीनों में तेजी बढ़ी हैं। इसको लेकर पूर्व में भी निर्देश देकर कहा गया था कि वन्यजीव संरक्षण के प्रति लापरवाही नहीं होनी चाहिए लेकिन घटनाओं के बाद अफसरों, कर्मचारियों की लापरवाही सीधे सामने आ रही है। इसलिए सभी अफसरों को जिम्मेदारी है कि वन्यजीव संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।

सभी मुख्य वन संरक्षक, क्षेत्रीय और वन्य जीव वन संरक्षक, क्षेत्र संचालक टाइगर रिजर्व, वन विहार राष्ट्रीय उद्यान भोपाल, सभी क्षेत्रीय, वन्य जीव, वन विकास निगम के वन मंडल अधिकारी तथा वनमंडल अधिकारी रातापानी और वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व को लिखे पत्र में यह भी कहा गया है कि टाइगर रिज़र्व के भीतर गश्ती व्यवस्था का दायरा बढ़ाने के बावजूद बाघ व अन्य वन्यजीवों के शिकार और हड्डी तस्करी की घटनाएं चिंता का विषय हैं। इन घटनाओं के लिए संबंधित अधिकारी व कर्मचारी स्पष्ट रूप से जिम्मेदार माने जाएंगे।

मुख्य वन संरक्षक ने सभी अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा है कि वन एवं वन्यजीव सुरक्षा विभाग की प्राथमिकता के मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इन निर्देशों का पालन करें अधिकारी

  • वन्यजीव संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।
  • रेलवे व अन्य एजेंसियों से समन्वय स्थापित कर घटनाओं को रोकने के लिए तैयारी करें।
  • भविष्य में इस प्रकार की घटनाएं दोबारा न हों, इसके लिए ठोस कार्ययोजना बनाई जाए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.