योजनाओं के जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन के लिए अधिकारी करें फिल्ड विजिट : कलेक्टर

Updated on 29-01-2026 12:21 PM

राजनांदगांव।  कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ली। कलेक्टर ने मुख्यमंत्री जनदर्शन, पीजी पोर्टल, पीजीएन, कलेक्टर जनदर्शन में लंबित प्रकरणों की गहन समीक्षा की तथा शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षाओं के दृष्टिगत बच्चों के परीक्षा की तैयारी अच्छे से होनी चाहिए। अच्छे परिणाम के लिए बच्चों को सतत मार्गदर्शन दें। उन्होंने कहा कि गणित, अंग्रेजी, विज्ञान विषय पर ध्यान देते हुए पढ़ाई कराएं। उन्होंने नीट ऑनलाईन कोचिंग से अधिक से अधिक पंजीयन कराने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि धान खरीदी के शेष दिनों में किसानों को कोई दिक्कत नहीं होना चाहिए। धान खरीदी के सुचारू संचालन के लिए टोकन एवं अन्य व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने धान के उठाव में प्रगति लाने के निर्देश दिए। धान की एण्ट्री, भौतिक सत्यापन तथा निरीक्षण का कार्य लगातार करने के लिए कहा। कलेक्टर ने सभी निर्माण एजेंसियों से कहा कि समय पर टेंडर करते हुए निर्धारित समय में कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत अधिक से अधिक हितग्राहियों को लाभान्वित करें।

कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने सभी अधिकारियों से कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन के लिए फिल्ड विजिट करें तथा किए जा रहे कार्यों की मानिटरिंग करें। उन्होंने कहा कि किसानों को मत्स्य पालन के लिए किसान क्रेडिट कार्ड बनवाकर दें और उन्हें मत्स्य पालन हेतु शासन की अन्य योजनाओं से लाभान्वित करने कहा। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना शासन की महती योजना है। इसके लिए अधिक से अधिक जनमानस को जागरूक करें एवं लाभान्वित करें। उन्होंने यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई करने के निर्देश दिए तथा वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने एवं सड़क दुर्घटना से सावधानी के लिए जनसामान्य को जागरूक करने कहा। उन्होंने रेत के अवैध उत्खनन की शिकायत मिलने पर जांच करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर  सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर  प्रेम प्रकाश शर्मा, नगर निगम आयुक्त  अतुल विश्वकर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान सभी एसडीएम एवं तहसीलदार वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.