अब कड़ाके की सर्दी का नंबर:भोपाल और इंदौर में आज भी शीतलहर की संभावना, 3 महीने तेज रहेगी सर्दी

Updated on 01-12-2025 01:41 PM

नवंबर में पिछले 100 साल का रिकॉर्ड तोड़ चुकी सर्दी का पीक इस बार फरवरी तक बना रह सकता है। नवंबर में 16 दिन शीतलहर चली, जबकि 18 दिन न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा। मौसम विशेषज्ञ एके शुक्ला का कहना है कि नवंबर में जो हुआ, वह भोपाल की जलवायु में किसी एक्सट्रीम इवेंट से कम नहीं है।

आमतौर पर नवंबर के आखिरी सप्ताह में ठंड की शुरुआत होती है, पर इस बार नवंबर के सिर्फ सात दिन बीतते ही कड़ाके की ठंड पड़ने लगी। 8 नवंबर से शुरू हुआ शीतलहर का दौर 21 नवंबर तक चला। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक दिसंबर और जनवरी इस साल सबसे कठिन महीने होंगे।

भोपाल में फिर शीतलहर : भोपाल में रविवार को न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री गिरकर 8.2 डिग्री पर आ गया। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक भोपाल और इंदौर में सोमवार को भी शीतलहर चलने की संभावना है।

चार बिंदुओं में समझिए सर्दी का सार

1) ला नीना ने दिया ठंड को लंबा धक्का मौसम केंद्र भोपाल के रिटायर्ड डायरेक्टर डी.पी. दुबे बताते हैं कि वैश्विक मौसम मॉडल (विश्व मौसम संगठन, भारत मौसम विज्ञान विभाग आदि) संकेत दे रहे थे कि इस बार ला नीना सक्रिय रहेगा। ला नीना का मतलब, प्रशांत महासागर का ठंडा होना। जैसे ही समुद्र ठंडा होता है, हवा और ज्यादा ठंडी होकर एशिया-भारत की ओर दबाव से धकेली जाती है। यह वही ठंड है जिसने नवंबर से ही मध्य भारत को जकड़ लिया।

2) पहाड़ों पर जल्दी बर्फबारी, ठिठुरन बढ़ाई इस बार उत्तर भारत में हिमाचल, उत्तराखंड और कश्मीर में बर्फबारी सामान्य से काफी पहले शुरू हो गई। ऊंचे पर्वतीय इलाकों की जल्दी बर्फबारी मध्य भारत की ठिठुरन को 20 से 30% तक बढ़ा देती है।

3) ठंडी हवाएं 25% ज्यादा अंदर तक घुसीं ठंड का असर सिर्फ सतह तक नहीं रहा। इस साल ग्वालियर-चंबल, भोपाल-विदिशा, रतलाम-मंदसौर, सागर-दमोह इन चार बड़े मौसम जोन में ठंडी हवाएं 20 से 25% ज्यादा गहराई तक घुस आईं।

4) पश्चिमी विक्षोभ का लगातार सक्रिय रहना पश्चिमी विक्षोभ जब सक्रिय होता है, तो हल्की सर्दी की बारिश (मावठा) होती है। तापमान 4 से 6 डिग्री तक गिर जाता है। इसीलिए भोपाल, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम में बारिश ठंड को तेज करेगी। इंदौर-देवास, भोपाल-सीहोर, ग्वालियर-मुरैना में दिन का पारा कई बार 4 से 6 डिग्री तक गिरकर कोल्ड-डे ला सकता।

अगले 3 महीने का पूर्वानुमान

  • दिसंबर... ठंड का असली दौर शुरू होगा। भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर, सागर में रात का तापमान 2 से 4 डिग्री तक नीचे जाएगा। 5 से 7 दिन कोहरा, 2 से 3 दिन मावठा और 3 से 4 दिन कोल्ड-डे रह सकता है।
  • जनवरी... सबसे ज्यादा कठिन महीना रहेगा। भोपाल-विदिशा, ग्वालियर-मुरैना, इंदौर-देवास और होशंगाबाद-पिपरिया में रात का तापमान कई दिन 3 से 4 डिग्री तक आ सकता है। इसके अलावा 8 से 10 दिन घना कोहरा, 3 से 5 दिन मावठा और 5 से 7 दिन कोल्ड-डे की स्थिति रहेगी।
  • फरवरी... ठंड दिन में थोड़ी कम होगी, पर सुबहें ठंडी रहेंगी। कोहरा 2 से 3 दिन, मावठा 1 से 2 दिन।

ये 4 रिकॉर्ड नवंबर में ही टूट चुके हैं...

1 भोपाल में नवंबर में अब तक का सबसे कम तापमान 17 नवंबर को न्यूनतम पारा 5.2 डिग्री सेल्सियस रहा। यह अब नवंबर का नया ऐतिहासिक रिकॉर्ड है। 2 सर्दी के किसी भी सीजन में लगातार सबसे लंबी शीतलहर चली, 16 दिन का सिलसिला। 3 नवंबर के 30 दिन में 11 दिन 8 डिग्री के आसपास रहा पारा। नवंबर में इतनी बार पारा 8 डिग्री के करीब नहीं रहा। 4 ठंड का सबसे लंबा पहला दौर। नवंबर के शुरुआती चरण में ही 16 दिन लगातार कड़कड़ाती ठंड।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.