नोवाक जोकोविच ऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचे:कार्लोस अल्काराज को 4 सेट में हराया

Updated on 22-01-2025 01:39 PM

24 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने ऑस्ट्रेलियन ओपन 2025 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। टेनिस के ओलिंपिक चैंपियन जोकोविच ने मेंस सिंगल्स में तीसरी सीड स्पेन के कार्लोस अल्काराज को 4 सेट तक चले मुकाबले में पिछड़ने के बाद हराया। मेलबर्न के रोड लेवर एरिना में दूसरी ओर जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने भी अपना क्वार्टर फाइनल जीत लिया।

पहला सेट हारने के बाद जीते जोकोविच 

37 साल के जोकोविच ने पेरिस ओलिंपिक के गोल्ड मेडल मैच में भी अल्काराज को ही हराया था। जोकोविच के खिलाफ 21 साल के अल्काराज ने पहला सेट 6-4 से जीता। जोकोविच ने वापसी की और दूसरा सेट 6-4 के अंतर से ही अपने नाम कर लिया। जोकोविच ने अपना दबदबा कायम रखा और आखिरी 2 सेट 6-3, 6-4 से जीतकर मैच अपने नाम कर लिया।

ज्वेरेव ने दबदबा बनाते हुए जीत दर्ज की 

दूसरी सीड जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने अमेरिका के टॉमी पॉल के खिलाफ क्वार्टर फाइनल जीता। ज्वेरेव को शुरुआती 2 सेट जीतने में मशक्कत करनी पड़ी, लेकिन उन्होंने 7-6, 7-6 के अंतर से दोनों सेट जीत लिए। पॉल ने वापसी की और तीसरा सेट 6-2 से अपने नाम किया।

ज्वेरेव ने फिर कमबैक किया और चौथा सेट 6-1 के अंतर से जीतकर मैच अपने नाम कर लिया। ऑस्ट्रेलियन ओपन के मेंस सिंगल्स इवेंट में बेस्ट ऑफ 5 होता है। सबसे पहले 3 सेट जीतने वाला प्लेयर विजेता होता है।

जोकोविच के नाम 24 ग्रैंडस्लैम 

जोकोविच ने अपने करियर में 24 ग्रैंडस्लैम जीते हैं, इनमें सबसे ज्यादा 10 बार उन्होंने ऑस्ट्रेलियन ओपन पर ही कब्जा किया। जोकोविच ने 7 बार विंबलडन का खिताब भी जीता है। वहीं उनके नाम 4 US ओपन और 3 फ्रेंच ओपन के खिताब भी हैं।

अल्काराज कभी ऑस्ट्रेलियन ओपन नहीं जीते 

टेनिस के उभरते खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज 4 ग्रैंड स्लैम जीत चुके हैं। हालांकि, वे अब तक ऑस्ट्रेलियन ओपन पर कब्जा नहीं कर सके। उन्हें पिछले साल भी ग्रैंड स्लैम के क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। उन्होंने पिछले साल जोकोविच को हराकर ही दूसरी बार विंबलडन जीता था। वे 1-1 बार फ्रेंच ओपन और US ओपन के चैंपियन भी बन चुके हैं।

टेनिस में 4 ग्रैंड स्लैम 

टेनिस में 4 ग्रैंड स्लैम होते हैं, चारों हर साल खेले जाते हैं। जनवरी में ऑस्ट्रेलियन ओपन से इसकी शुरुआत होती है। मई में फ्रेंच ओपन खेला जाता है, फिर जुलाई में इंग्लैंड के लंदन शहर में विंबलडन होता है। सितंबर में US ओपन होता है, यह साल का आखिरी ग्रैंड स्लैम है। चारों की ऐतिहासिक मान्यताएं अलग-अलग हैं। विंबलडन सबसे पुराना ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट है, इसकी शुरुआत 1877 में हुई थी।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.