तीन दिग्गजों पर लटकी नॉमिनेशन की तलवार, रणवीर ने दोस्त को बचाया! राशन के लिए मचा घमासान
Updated on
24-07-2024 05:32 PM
'बिग बॉस OTT 3' अपने पूरे शबाब पर है। शो के ग्रैंड फिनाले में जहां अब डेढ़ हफ्ते ही बचे हैं, वहीं घर में तकरार बढ़ती जा रही है। मंगलवार के एपिसोड में हमने देखा कि रणवीर शौरी 'कैप्टन ऑफ द हाउस' बन गए हैं, वहीं मिड वीक एविक्शन में सना सुल्तान और अदनान शेख के घर से बेघर होने के बाद अब एक बार फिर नॉमिनेशन की बारी आई है। इस नॉमिनेशन में रणवीर शौरी को कैप्टन होने के नाते स्पेशल पावर मिला, जिसमें उन्होंन अरमान मलिक को बचा लिया है। लेकिन इसके साथ ही उन्होंने तीन कंटेस्टेंट्स को नॉमिनेट कर दिया है।
'द खबरी' की रिपोर्ट के मुताबिक, इस हफ्ते के नॉमिनेशन में बिग बॉस ने रणवीर शौरी से चार नाम मांगे। उनसे पूछा गया कि वह घर में मौजूद किस एक सदस्य को नॉमिनेशन से बचाना चाहते हैं? साथ ही ये कि वो किन तीन कंटेस्टेंट को सीधे-सीधे घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट करना चाहते हैं?
कैप्टन रणवीर ने दोस्त अरमान मलिक को बचाया
बताया जाता है कि रणवरी शौरी ने शो में अपने सबसे करीबी दोस्त अरमान मलिक को नॉमिनेशन से बचा लिया है। यूट्यूबर अरमान मलिक को बिग बॉस ने सजा के तौर पर पूरे सीजन के लिए घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट किया था। यह सजा उन्हें विशाल पांडे को थप्पड़ मारने के कारण मिली थी।
ये तीन कंटेस्टेंट हुए घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट
'कैप्टन ऑफ द हाउस' रणवीर शौरी ने जिन तीन कंटेस्टेंट्स को इस हफ्ते शो से बेघर होने के लिए नॉमिनेट किया है वो लवकेश कटारिया, विशाल पांडे और शिवानी कुमारी हैं। हालांकि, इन तीन में से दो नाम बहुत चौंकाने वाले नहीं हैं, क्योंकि रणवीर पहले ही दिन से लवकेश को पसंद नहीं करते। जबकि विशाल से भी उनकी नहीं बनती हैं। हां, उन्होंने सना मकबूल की जगह शिवानी कुमारी को नॉमिनेट किया है, यह जरूर चौंकाने वाला फैसला है। वैसे, सना मकबूल और रणवीर खुद इस वक्त 'बाहरवाला' बने हुए हैं। लिहाजा, नियम के मुताबिक इनमें से कोई एविक्ट नहीं हो सकता।
राशन टास्क में आपस में भिड़े घरवाले
इस बीच, बुधवार के एपिसोड का प्रोमो भी जारी किया जा चुका है। 24 जुलाई के एपिसोड में घर में राशन का टास्क होगा। इस दौरान रणवीर शौरी संचालक की भूमिका निभाएंगे। जबकि कंटेस्टेंट्स एक-दूसरे पर आरोप लगाएंगे। तीस सेकेंड के प्रोमो में हम देखते हैं कि सना मकबूल, नेजी, विशाल पांडे, लवकेश कटारिया और शिवानी कुमारी को बाकी के तीन सदस्यों अरमान मलिक, कृतिका मलिक और सई केतन राव पर इल्जाम लगाने को कहा जाता है। इस कारण एक बार फिर घमासान मचता है।
अरमान मलिक पर लगी आरोपों की झड़ी
प्रोमो में अरमान मलिक पर सबसे ज्यादा आरोप लगते हुए दिखाया गया है। सना मकबूल और लवकेश कटारिया इस कार्य में सबसे आगे हैं। इस कारण दोनों की अरमान मलिक से तीखी बहसबाजी भी होती है। एक मौका ऐसा आता है, जहां अरमान मलिक आरोप लगा रहे लवकेश कटारिया को 'दोगला' तक कह देते हैं।
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…