टीम में कोई जगह नहीं... क्या बर्बाद हो जाएगा KKR के कप्तान का टेस्ट करियर? मिला बड़ा संकेत

Updated on 18-09-2024 03:48 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के लिए इस वक्त कुछ सही नहीं चल रहा है। साल के शुरुआत में इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में फ्लॉप होने के बाद उन्हें टीम इंडिया से ड्रॉप कर दिया गया था। इसके बाद बीसीसीआई ने उन्हें इस बार सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में भी जगह नहीं दी। अय्यर के पास खुद को साबित करने के लिए दलीप ट्रॉफी में अच्छा मौका था। लेकिन वह शुरुआती दो दलीप ट्रॉफी मुकाबलों में फ्लॉप हो गए। श्रेयस 4 पारियों में महज 104 रन बना पाए। वहीं अब बीसीसीआई ऑफिशियल ने टेलीग्राफ को बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि अय्यर की टेस्ट टीम में इस वक्त कोई जगह नहीं है।

अय्यर के लिए बंद हो गए टेस्ट टीम के दरवाजे?

बीसीसीआई ऑफिशिल ने श्रेयस अय्यर के बारे में बातचीत करते हुए कहा, 'अभी इस वक्त श्रेयस के लिए टेस्ट टीम में जगह नहीं है। वह किसकी जगह लेंगे? इसके अलावा दलीप ट्रॉफी में खासकर कल (रविवार) उनका शॉट सिलेक्शन चिंता का विषय रहा है। वह अच्छी तरह से सेट थे और फिर अचानक ऐसा शॉट (बाएं हाथ के स्पिनर शम्स मुलानी के खिलाफ) खेला। जब आप सेट हो जाते हैं और फिर एक फ्लैट पिच पर बल्लेबाजी कर रहे होते हैं।

दूसरे बोर्ड के ऑफिशियल ने कहा, 'श्रेयस इरानी कप (1 अक्टूबर से लखनऊ में शुरू) के लिए मुंबई की टीम में शामिल हो सकते हैं। भले ही उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज (6 अक्टूबर से) के लिए चुना जाए। वह अभी भी इरानी कप खेल सकते हैं और फिर दूसरे टी20 से उपलब्ध हो सकते हैं।

उन्होंने आगे कहा, 'अब अगर वह इरानी कप में भी नहीं चलते तो उनके पास अभी भी रणजी ट्रॉफी में रन बनाने का मौका है। बहुत दिन पहले की बात नहीं है जब वह पिछले साल के वनडे विश्व कप में बहुत अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे। उन्हें चोट भी लगी, जिस पर विचार करने की जरूरत है। इसके अलावा दलीप ट्रॉफी में अभी भी एक राउंड बाकी है, क्या पता वह शतक ठोक दें। उन्हें फॉर्म हासिल करने की जरूरत है। अधिक संभावना है कि शॉर्ट बॉल के खिलाफ परेशानी होने के कारण वह ऑस्ट्रेलिया नहीं जाएंगे। लेकिन कोई भी घर पर उनके रनों को अनदेखा नहीं कर सकता।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.