निश्चलानंद सरस्वती बोले- भूत की तरह मोदी-योगी मेरे पीछे पड़े

Updated on 28-12-2024 01:10 PM

ये कहना है, शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती का जिन्होंने नकली-असली शंकराचार्य विवाद पर बयान दिया है। उनके मुताबिक देश में नकली राष्ट्रपति, नकली प्रधानमंत्री नहीं बन सकते तो फिर एक आतंकवादी को नकली शंकराचार्य बनाकर क्यों महिमा मंडित किया जा रहा है।

निश्चलानंद ने RSS प्रमुख के मंदिर-मस्जिद वाले बयान पर भी पलटवार करते हुए कहा कि, मोहन भागवत कहते हैं कि हर मस्जिद में मंदिर मत ढूंढो तो हम कहते हैं कि मोहन भागवत के शरीर में हिंदुओं का दिल मत ढूंढो। पुरी पीठ के शंकराचार्य ने ये बातें हिन्दू राष्ट्र निर्माण यात्रा कार्यक्रम के तहत रायपुर में कही।

हिंदू हैं तब तक सारी कौम सुरक्षित- शंकराचार्य

पुरी शंकराचार्य ने कहा कि यह संघ की लाचारी है कि उनके पास गुरु, गोविंद और ग्रंथ का बल नहीं है। RSS अगर एक भी ग्रंथ अपना लेता तो उसे ग्रंथ बल मिल जाता, इसके बिना उसका स्थान बहुत छोटा है।

उन्होंने कहा कि हिंदू हैं, तभी तक सारी कौम सुरक्षित हैं। अगर हिंदू नहीं रहेंगे, तो इन्हें मार-काट कर भगा दिया जाएगा। हालांकि हिन्दू जब तक पेट और परिवार में ही सीमित रहेगा उनकी दुर्दशा यही होगी। सेवा, सम्मान और संघ का बल होना जरूरी है।

30 दिसंबर को रायपुर में रहेंगे निश्चलानंद सरस्वती

रायपुर रावाभांठा स्थित शंकराचार्य आश्रम में निश्चलानंद 22 दिसंबर से 30 दिसंबर तक रहेंगे। रायपुर में आयोजित कार्यक्रम के बाद वे 31 दिसंबर को शाम पांच बजे रेलमार्ग से ओडिशा रवाना होंगे। वे हिन्दू राष्ट्र निर्माण यात्रा कार्यक्रम के तहत रायपुर प्रवास पर हैं।

इससे पहले मोदी को बताया था गौ-हत्या का एजेंट

3 महीने पहले अंबिकापुर में पुरी पीठ के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने पीएम मोदी को गौ-हत्या का एजेंट बताया था। उन्होंने कहा था कि, गौ-रक्षा के नाम पर प्रधानमंत्री बने, प्रधानमंत्री बनने के बाद वे गौ रक्षकों को गुंडा कहते हैं।

शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद ने कहा कि प्रधानमंत्री के पद तक पहुंचे, लेकिन मर्यादा का ज्ञान नहीं रखते हैं। उन्होंने अमर्यादित ढंग से रामलला के मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की। इस कारण से वे गिर भी रहे हैं। जहां-जहां राम गए, वहां भाजपा साफ हो गई। जय श्री राम कहना भूल गए। पहले मोदी की गारंटी कहते थे, अब नीतीश-नायडू की बैसाखी पर हैं।

बिलासपुर में कहा था, रामजी ने मोदी का भट्ठा बैठा दिया

अक्टूबर महीने में शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती बिलासपुर दौरे पर थे। उन्होंने हिन्दू राष्ट्र पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा ने ये कभी नहीं कहा कि वो हिन्दू राष्ट्र बनाएंगे। अब रामजी ने मोदी का भट्ठा ही बैठा दिया। उन्होंने धर्मांतरण के लिए नेताओं को दोषी ठहराया है। उनके मुताबिक इसके लिए फांसी की सजा मिलनी चाहिए।

शंकराचार्य ने कहा कि तालिबान शासन काल में मुसलमानों को क्रिश्चियन बना रहे थे, तब तालिबान सरकार ने उन्हें फांसी की सजा दे दी, लेकिन यहां राजनेता गरीबी पालते हैं और क्रिश्चियन तंत्र को लाभ पहुंचाते हैं, इसलिए धर्मांतरण के लिए राजनेता दोषी हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान सहित देशभर के शिया समुदाय ने इस साल ईद-उल-फितर के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। ईद, जो…
 20 March 2026
नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
 20 March 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
 20 March 2026
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नींवा गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और…
 20 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
Advt.