नाइजीरिया ने न्यूजीलैंड को अंडर-19 विमेंस वर्ल्ड कप मैच हराया

Updated on 21-01-2025 01:59 PM

अंडर-19 विमेंस वर्ल्ड कप के तीसरे दिन बड़ा उलटफेर देखने को मिला। अफ्रीकी देश नाइजीरिया ने टेस्ट प्लेइंग नेशन न्यूजीलैंड को 2 रन से ग्रुप स्टेज का मैच हरा दिया। बारिश के कारण 13-13 ओवर का मैच खेला गया। नाइजीरिया ने 65 रन बनाए, जवाब में व्हाइटफर्न्स टीम 63 रन ही बना पाई।

मलेशिया में 18 जनवरी से टूर्नामेंट शुरू हुआ। सोमवार को वर्ल्ड कप में ग्रुप स्टेज के 6 मैच खेले गए। कुचिंग में न्यूजीलैंड को हार का सामना करना पड़ा। वहीं दिन के अन्य मुकाबले में समोआ की टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ 16 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

नाइजीरिया से 2 ही बैटर्स ने 10+ रन बनाए

कुचिंग के स्टेडियम में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। बारिश के कारण मुकाबला 13-13 ओवर का किया गया। नाइजीरिया की बैटिंग बेहद खराब रही और टीम 6 विकेट खोकर 65 रन ही बना सकी। टीम से लिलियन उदेह ने 18 और कप्तान लकी पीटी ने 19 रन बनाए।

नाइजीरिया से 6 बैटर्स 10 रन का आंकड़ा भी नहीं छू सकीं। न्यूजीलैंड से अनिका तौव्हेयर, हैना ओ'कोनोर, अनिका टोड, ताश वेकलिन और हैना फ्रांसिस ने 1-1 विकेट लिया। एक बैटर रनआउट भी हुईं। न्यूजीलैंड टीम ने वाइड से 6 रन दिए।

न्यूजीलैंड ने पावरप्ले में 2 विकेट गंवाए

66 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड विमेंस की शुरुआत खराब रही। एमा मैक्लिओड 3 और कैट इरविन खाता खोले बगैर आउट हो गईं। टीम ने 7 रन के स्कोर पर 2 विकेट गंवा दिए। यहां से इव वोलैंड ने 14 और अनिका टोड ने 19 रन बनाकर टीम का स्कोर 50 के करीब पहुंचाया।

कप्तान ताश वेकलिन एक एंड पर टिक गईं। वे टीम को जीत की ओर ले जाने लगीं, लेकिन उनके सामने डार्सी प्रसाद खाता खोले बगैर आउट हो गईं। उन्हें फिर अयान लम्बाट का साथ मिला, जिन्होंने 7 गेंद पर 6 रन बनाए।

आखिरी ओवर में 9 रन नहीं बना सके 

न्यूजीलैंड को जीतने के लिए आखिरी ओवर में 9 रन की जरूरत थी। कप्तान ताश वेकलिन 18 रन बनाकर खेल रही थीं। शुरुआती 4 गेंदों पर 4 सिंगल आए, जबकि 5वीं गेंद डॉट हो गई। अब आखिरी बॉल पर 5 रन चाहिए थे, लम्बाट ने बड़ा शॉट खेला और रन लेने के लिए दौड़ पड़ीं। दोनों प्लेयर्स 2 ही रन दौड़ पाईं और तीसरा रन लेने की कोशिश में रनआउट हो गईं।

न्यूजीलैंड टीम ओवर खत्म होने के बाद 6 विकेट खोकर 63 रन ही बना सकी। नाइजीरिया ने महज 1 वाइड फेंकी, जो न्यूजीलैंड के मुकाबले 5 कम रही। न्यूजीलैंड के एक्स्ट्रा रन ने ही नाइजीरिया को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

कप्तान बनीं प्लेयर ऑफ द मैच

नाइजीरिया से उसेन पास, एडेशोला एडेकुन्ले और लिलियन उदेह ने 1-1 विकेट लिया। 3 बैटर्स रनआउट भी हुईं। टीम से पहली पारी में 25 गेंद पर 19 रन बनाने वालीं कप्तान लकी पीटी को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला।

ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए इंतजार करना पड़ा 

सोमवार को पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को बांग्लादेश के खिलाफ जीत के लिए आखिरी ओवर तक इंतजार करना पड़ा। बांगी में बांग्लादेश ने पहले बैटिंग करते हुए 9 विकेट खोकर 91 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया ने 50 रन तक 1 ही विकेट गंवाया था, लेकिन 86 रन तक पहुंचते-पहुंचते टीम ने 8 विकेट गंवा दिए।

ऑस्ट्रेलिया को आखिरी 2 ओवर में 5 रन बनाने थे, टीम ने 19वें ओवर में 4 रन बनाए। आखिरी ओवर में 1 रन चाहिए था, यहां बांग्लादेश की हबिबा इस्लाम ने एक गेंद डॉट करा दी। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया से एला ब्रिस्को ने दूसरी गेंद पर सिंगल लिया और टीम को करीबी मुकाबले में 2 विकेट से जीत दिला दी।

समोआ 16 रन पर ऑलआउट 

कुचिंग में समोआ की टीम 9.1 ओवर खेलने के बाद 16 ही रन बनाकर सिमट गई। 5 प्लेयर्स खाता भी नहीं खोल सकीं। वहीं 4 प्लेयर्स 1-1 रन ही बना सकीं। कप्तान अवेतिया मापु और स्टेला सगालाला ने सबसे ज्यादा 3-3 रन के स्कोर बनाए। साउथ अफ्रीका ने 10 ही गेंदों पर 17 रन बनाए और बगैर विकेट गंवाए टारगेट हासिल कर लिया।

नेपाल के खिलाफ करीबी मुकाबले में जीती स्कॉटलैंड

सोमवार को 3 और मुकाबले भी खेले गए। अमेरिका और इंग्लैंड को अपने-अपने मुकाबले जीतने में कोई परेशानी नहीं हुई। वहीं स्कॉटलैंड ने नेपाल को करीबी मुकाबले में 1 विकेट से हराया।

जोहोर में आयरलैंड की टीम 75 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। अमेरिका ने 9.4 ओवर में 1 ही विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया।

बांगी में नेपाल की टीम 73 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। स्कॉटलैंड को चेज करने में 18.4 ओवर लग गए। हालांकि, टीम ने टारगेट तक पहुंचने में 9 विकेट गंवा दिए।

जोहोर में पाकिस्तान की टीम 66 रन बनाकर सिमट गई। इंग्लैंड ने 9.2 ओवर में 4 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.