गुस्से से आगबबूला हो गए थे निकोलस पूरन, तोड़ देते ड्रेसिंग रूम का शीशा, आखिर क्या थी वजह?

Updated on 20-05-2025 12:35 PM
लखनऊ: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का 61वां मैच इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया। इस मैच को सनराइजर्स ने 6 विकेट से अपने नाम कर लिया और लखनऊ को प्लेऑफ की रेस से बाहर कर दिया। सुपर जायंट्स ने टॉस गंवाकर पहले बैटिंग करते हुए हैदराबाद के सामने 206 रन का टारगेट रखा था। हालांकि, यह लक्ष्य हैदराबाद ने 18.4 ओवर में ही आसानी के साथ चेज कर लिया।

लखनऊ सुपर जायंट्स के विस्फोटक बल्लेबाज निकोलस पूरन की इस मैच की दौरान की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वह ड्रेसिंग रूम में काफी ज्यादा गुस्से में नजर आ रहे हैं। आखिर क्या है पूरा मामला, आइये जानते हैं।

ड्रेसिंग रूम में निकोलस पूरन ने शीशे पर मारा पैड

निकोलस पूरन ने इस सीजन में ताबड़तोड़ शुरुआत की थी। वह गजब की फॉर्म में नजर आ रहे थे। लेकिन अचानक से उनकी फॉर्म में गिरावट आई थी। लेकिन, हैदराबाद के खिलाफ वह अच्छे टच में नजर आए। उन्होंने 26 गेंद में 45 रन की अच्छी पारी खेली। एलएसजी की पारी के 20वें ओवर की दूसरी गेंद पर निकोलस पूरन डबल लेना चाहते थे। लेकिन, उनको अब्दुल समद ने मना कर दिया। इस बा से वह नाराज भी हो गए थे।ओवर की तीसरी गेंद पर अब्दुल समद पूरी तरह से बीट हो गए। गेंद विकेटकीपर इशान किशन के पास गई। हालांकि, पूरन बिना गेंद बर्बाद किए स्ट्राइक पर आना चाहते थे। ऐसे में पूरन ने बाय के चलते स्ट्राइट रोटेट करने की कोशिश की। लेकिन किशन ने उनको रन आउट कर दिया। रन आउट होने के बाद जब पूरन ड्रेसिंग रूम में लौटे तो वह काफी गुस्से में थे। उन्होंने जोर से पैड्स को अपने सामने लगे शीशे पर देकर मारा। पूरा शीशा हिल गया था। उनके बराबर में कप्तान ऋषभ पंत भी खड़े थे। उनका यह रिएक्शन अब्दुल समद के बोल्ड होने के बाद दिखाया गया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.