2024 में NIA ने 210 आरोपियों को गिरफ्तार किया:25 मामलों में 68 आरोपियों को सजा दिलाई

Updated on 01-01-2025 02:28 PM

नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने मंगलवार को बताया कि उसने 2024 में 210 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही 25 मामलों में 68 आरोपियों का दोष सिद्ध करके 100% कन्विक्शन रेट हासिल किया। यह एजेंसी की रिकॉर्ड ब्रेकिंग उपलब्धि है।

NIA ने अलग-अलग तरह के अपराधों की श्रेणी में 80 केस दर्ज किए थे, जिनमें 210 आरोपी गिरफ्तार किए गए। 2024 में 27 फरार अपराधियों को भी पकड़ा गया। इसके अलावा 408 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की।

वहीं, एजेंसी ने आतंकवादी, गैगस्टर और अन्य क्रिमिनल नेटवर्क को खत्म करने की कोशिशों के तहत 2024 में 19.57 करोड़ रुपए की कुल 137 संपत्तियां अटैच कीं।

80 मामलों में सबसे ज्यादा वामपंथी उग्रवाद के रहे

दर्ज किए गए 80 केस में से 28 मामले वामपंथी उग्रवाद के रहे। इस कैटेगरी में 64 आरोपों के खिलाफ 12 चार्जशीट दाखिल की गईं। इसके बाद 18 मामले नॉर्थईस्ट में विद्रोह, 7 मामले जम्मू-कश्मीर में जिहाद, 6 मामले विस्फोट, 5 मामले मानव तस्करी, 4 अन्य मामले जिहाद से जुड़े रहे। चार मामले खालिस्तानी और दो ISIS जिहादी मामले रहे। गैंगस्टर, साइबर टेररिज्म, फेक करेंसी और अन्य कैटेगरी में एक-एक मामला दर्ज किया गया।

NIA ने अलग-अलग मामलों में 662 जगह तलाशी ली

NIA ने इस साल सभी तरह के मामलों में कुल मिलाकर NIA ने 662 तलाशियां लीं। इसमें से 101 तलाशियां विदेश से जुड़े खालिस्तानी आतंक मामलों में ली गईं, जबकि 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया। NIA ने VHP लीडर विकास प्रभाकर उर्फ विकास बग्गा के मर्डर के कुछ महीनों के अंदर ही NIA ने पाकिस्तान बेस्ड बब्बर खालसा इंटरनेशनल के प्रमुख वाधवा सिंह उर्फ बब्बर और पांच अन्य आतंकियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की।

बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद जब्त किया किया

इसके अलावा NIA ने बड़ी मात्रा में एंटी-नेशनल फोर्सेज से हथियार बरामद किए। जम्मू, जयपुर, रांची, पटना और चंडीगढ़ समेत देश के कई शहरों से हथियार बरामदगी और जब्ती की गई।

जम्मू में हिजबुल मुजाहिद्दीन आतंकी संगठन के ओवरग्राउंड वर्कर के तौर पर काम कर रहे एक कार ड्राइवर के पास गोला-बारूद मिला। इनमें दो हैंड ग्रेनेड, 9mm के 34 पिस्टल राउंड, एक चीनी पिस्तौल, एक टर्किश पिस्टल, 20 चीनी पिस्टल राउंड और एक पिस्टल साइलेंसर शामिल थे।

पूर्वोत्तर राज्यों और अंतरराष्ट्रीय सीमा के पार मौजूद उपद्रवी संगठनों के सदस्यों को सप्लाई होने वाले हथियार भी NIA ने बरामद किए। इनमें पांच राइफल, छह पिस्टल, एक रिवॉल्वर, 215 राउंड गोलियां, पांच डेटोनेटर्स, गन पाउडर के दो पैकेट, फायर किए गए 75 खाली कार्टरिज और 75 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री भी कब्जे में ली गई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान सहित देशभर के शिया समुदाय ने इस साल ईद-उल-फितर के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। ईद, जो…
 20 March 2026
नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
 20 March 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
 20 March 2026
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नींवा गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और…
 20 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
Advt.