भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान, केन विलियमसन दे गए गच्चा!

Updated on 09-10-2024 01:17 PM
नई दिल्ली: भारत के खिलाफ इसी महीने से शुरू होने वाले तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। टॉम लाथम की अगुवाई में न्यूजीलैंड की टीम 11 अक्टूबर को भारत के लिए रवाना होगी। न्यूजीलैंड की टेस्ट में मार्क चापमैन को पहली बार मौका मिला है। हालांकि, दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन टीम के साथ भारत के लिए रवाना नहीं होगें। विलियमसन को ग्रोइन में चोट लगी है। ऐसे में उनका भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेलना भी संदिग्ध लग रहा है।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का पहला टेस्ट मैच 16 अक्टूबर से बेंगलुरु में खेला जाएगा। ऐसे में बिना केन विलियमसन के कीवी टीम के लिए भारत को टक्कर देना काफी मुश्किल होगा। केन विलियमसन को श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में चोट लगी थी। न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने विलियमसन की चोट पर अपडेट देते हुिए कहा, 'चोट के कारण विलियमसन को भारत दौरे के लिए उड़ान भरने में देरी हो सकती है। उनकी जगह अनकैप्ड प्लेयर मार्क चापमैन को कवर के तौर पर टीम में शामिल किया है।'

श्रीलंका दौरे पर निराशाजनक प्रदर्शन के बाद न्यूजीलैंड की टीम भारत से टक्कर लेगी। केन विलियमसन की चोट के अलावा माइकल ब्रेसवेल भी न्यूजीलैंड के लिए सिर्फ एक ही टेस्ट के लिए उपलब्ध रहेंगे। ब्रेसवेल अपने बच्चे के जन्म के कारण वापस देश चले जाएंगे। ऐसे में दूसरे और तीसरे टेस्ट मैच के लिए ईश सोढ़ी को टीम में चुना गया है। भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड की लगभग वैसी ही टीम है जो श्रीलंका दौरे पर थी। ऐसे में स्क्वाड में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच 24 अक्टूबर से पुणे और तीसरा मुकाबला 1 नवंबर से मुंबई में खेला जाएगा।

भारत दौरे के लिए न्यूजीलैंड की टीम-

टॉम लाथम (कप्तान), टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल (केवल पहला टेस्ट), मार्क चापमैन, डेवोन कॉनवे, मैट हेनरी, डेरिल मिशेल, विल ओ'रूर्के, अजाज पटेल, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिशेल सेंटनर, बेन सियर्स, ईश सोढ़ी (केवल दूसरा और तीसरा टेस्ट), टिम साउदी, केन विलियमसन, विल यंग।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.