नीरज चोपड़ा की शादी की नई तस्वीर सामने आई:दुल्हन हिमानी जयमाला के लिए एंट्री कर रहीं

Updated on 22-01-2025 01:10 PM

हरियाणा के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा की टेनिस प्लेयर हिमानी मोर से शादी की नई तस्वीर सामने आई है। इसमें दुल्हन बनी हिमानी दोनों भाईयों के साथ फेरों की जगह पर एंट्री करते हुए नजर आ रही है। फोटो में हिमानी के एक तरफ हिमांशु मोर तो दूसरी तरफ चचेरे भाई जयदीप मोर है। यह तस्वीर 16 जनवरी की है। इससे पहले नीरज चोपड़ा ने अपनी शादी की 3 तस्वीरें जारी की थीं।

हिमानी शादी के लिए 14 जनवरी को हिमांशु के साथ चंडीगढ़ के लिए रवाना हुई थी। हिमानी मोर के परिजन और खास मेहमान सभी चंडीगढ़ के पास जीरकपुर स्थित एक होटल में ठहरे थे। उसके बाद सभी सोलन स्थित रिसॉर्ट के लिए रवाना हो गए। इससे पहले उन्होंने दिल्ली और चंडीगढ़ में एलांते मॉल में शापिंग की।

हिमानी के भाई हिमांशु मोर की 4 अहम बातें

1. दिल्ली-चंडीगढ़ से 2 सप्ताह शॉपिंग हुई हिमानी मोर के भाई हिमांशु ने बताया कि उसकी बहन हिमानी हर काम को परफेक्शन के साथ करना पसंद करती है। शादी की तैयारी को लेकर लगातार 2 सप्ताह तक दिल्ली और चंडीगढ़ से शॉपिंग की है। दिल्ली के लाजपत नगर और चंडीगढ़ के एलांते मॉल से शॉपिंग की गई।

शॉपिंग के लिए हिमानी अलग-अलग सदस्य के साथ गई। हिमानी ने भाभी, मां और भाई हिमांशु के साथ शॉपिंग की है। हिमांशु ने बताया कि शादी के दिन मेकअप के लिए चंडीगढ़ से आर्टिस्ट बुलाई गई थी, जिसने हिमानी का हर रस्म के लिए मेकअप किया।

2. हिमानी का सोशल मीडिया अकाउंट नहीं, भाई भी इससे दूर हिमानी ने अपने खेल की शुरुआत से लेकर शादी होने तक सोशल मीडिया से दूरी बनाकर रखी। शुरुआत से ही उन्होंने खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने को लेकर लक्ष्य निर्धारित किया था। दोनों ने आज तक सोशल मीडिया से दूरी बनाकर रखी है। सोशल मीडिया पर रील्स के चक्कर में काफी टाइम वेस्ट हो जाता है। हिमानी को फोटो खिंचाने का भी ज्यादा शौक नहीं है।

3. शादी से पहले बालाजी जाकर आए हिमानी के साथ कई बार झगड़े हो जाते थे। भाई-बहन के बीच ये सब चलता है। कितनी भी लड़ाई क्यों न हो जाए, लेकिन जब एक दूसरे से काम होता था तो दोबारा बोलना शुरू कर देते थे। हिमानी पिछले 6 साल से USA में है। वह साल में एक बार ही आती है। मैं भी तभी एयरफोर्स से छुट्‌टी लेकर आ जाता हूं।

हिमानी को एयरपोर्ट से लेकर आना और छोड़कर आने का काम मैं और मम्मी करते हैं। इस बार जाते हुए हिमानी नीरज के साथ गई। जहां हिमानी को जाना होता था, उसे लेकर जाते थे। शादी से पहले सालासर हम बालाजी भी घूम कर आए थे।

4. हिमानी खर्चीली, सब उसकी मानते हैं हिमानी को हर चीज परफेक्ट चाहिए होती है। शादी का ड्रेस कोड उन्होंने ही सेट किया। हिमानी से पूछकर ही एक-एक ड्रेस सिलेक्ट होती थी। मैंने एक ड्रेस अलग से खरीद ली थी। उसको कैंसिल करवा दिया और दोबारा नई ड्रेस बनवाई। हिमानी न केवल अपने लिए बल्कि पूरे परिवार के लिए खर्चीली है, सबके लिए खर्च करती है। पिताजी की रिटायरमेंट से 2 दिन पहले USA से आने के दौरान परफ्यूम, शूज, जैकेट और चॉकलेट व अलग-अलग कपड़े लेकर आई थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान सहित देशभर के शिया समुदाय ने इस साल ईद-उल-फितर के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। ईद, जो…
 20 March 2026
नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
 20 March 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
 20 March 2026
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नींवा गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और…
 20 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
Advt.