मोतिया तालाब को कचरा मुक्त रखने लगाई जाएंगी जालियां
Updated on
10-06-2024 12:26 PM
भोपाल। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत शहर के मोतिया तालाब की रविवार को साफ-सफाई की गई । इस दौरार तालाब से कचरा, गाद और मिट्टी आदि को बड़ी मात्रा में निकाला गया।महापौर मालती राय, निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी, एमआईसी सदस्य समेत शहर के कई नागरिकों ने मिलकर तालाब के किनारों पर फैले कचरे को हटाया । इस मौके पर महापौर ने तालाबों को स्वच्छ रखने व तालाबों में गंदगी फैलाने वालों के विरूद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए । महापौर ने निगम के अधिकारियों से कहा कि मोतिया तालाब को कचरा मुक्त रखना है तो यहां ऊंची जालियां लगाई जाएं । इससे तालाब कचरा मुक्त रहेगा साथ ही तालाब के कैचमेंट में कोई अतिक्रमण नहीं कर पाएगा। इसके अलावा उन्होंने तालाब में सीधे गंदा पानी बहाने वाले अस्पतालों के विरूद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।
इस अवसर पर अपर आयुक्त टीना यादव, विनीता सोनी, प्रियंका मिश्रा, सरोज आसेरी सहित गणमान्य नागरिक व निगम के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
भोपाल, राजधानी के कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में अब 20 मार्च से महिलाओं को नि:संतानता (इन्फर्टिलिटी), पीसीओएस, सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मेनोपॉज, और अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं का इलाज मिलेगा। अस्पताल…