न कैच हुआ, न स्टंप बिखरा, फिर भी आउट, रणजी ट्रॉफी में बल्लेबाज शर्मनाक 'डबल शॉट' का शिकार!

Updated on 19-11-2025 01:42 PM
नई दिल्ली: सूरत में मेघालय के खिलाफ रणजी ट्रॉफी प्लेट लीग मैच के दौरान मणिपुर के लामबम अजय सिंह क्रिकेट के इतिहास में सबसे अजीबोगरीब तरह से आउट होने वाले खिलाड़ियों में से एक बन गए। उन्हें गेंद को दो बार मारने के लिए आउट दिया गया। अजय ने आर्यन बोरा की एक गेंद को रोका (डिफेंड किया)। जब गेंद वापस विकेट की तरफ आने लगी तो उन्होंने बल्ले से गेंद को रोक दिया।

ईएसपीएनक्रिकइंफो ने मैच में मौजूद लोगों से बात की, जिन्होंने बताया कि जब बल्लेबाज़ ने गेंद को दूसरी बार मारा, तो गेंद विकेटों की तरफ जा रही थी। यह नियम के तहत सही है (आउट नहीं होना चाहिए), लेकिन बल्लेबाज सहित किसी ने भी अंपायर के फैसले पर विरोध नहीं किया। एक मैदान अधिकारी ने बताया, 'वह उसे पैड से दूर हटा सकता था, लेकिन उसने बल्ले से उसे रोकने का फैसला किया और अंपायर धर्मेश भारद्वाज ने तुरंत उसे 'गेंद को दो बार मारने' के लिए आउट दे दिया। मेघालय द्वारा अपील करते ही बल्लेबाज मैदान से बाहर चला गया।'

क्या कहता हैं नियम?

एमसीसी कानून की धारा 34.1.1 में कहा गया है कि यदि गेंद खेल में है और स्ट्राइकर के शरीर या बल्ले के किसी भाग से टकराती है और स्ट्राइकर जानबूझकर बल्ले से या शरीर के किसी भाग से (बल्ला न पकड़ने वाले हाथ के अलावा) दूसरी बार गेंद पर प्रहार करता है तो बल्लेबाज आउट हो जाता है। (किसी फील्डर के गेंद को छूने से पहले) सिवाय तब जब दूसरा प्रहार केवल अपने विकेट की रक्षा के लिए किया गया हो।

रणजी में पहले भी बल्लेबाज इस तरह हो चुके आउट

रणजी ट्रॉफी में इस तरह आउट आखिरी बार 2005-06 में हुआ था। जम्मू-कश्मीर के कप्तान ध्रुव महाजन को झारखंड के खिलाफ इसी तरह आउट दिया गया था। उससे पहले, केवल तीन अन्य रणजी क्रिकेटर्स के साथ ऐसा हुआ है। आंध्र के के बवन्ना (1963-64), जम्मू-कश्मीर के शाहिद परवेज़ (1986-87) और तमिलनाडु के आनंद जॉर्ज (1998-99)।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 March 2026
रायपुर।सपनों को उड़ान देने के लिए पंख नहीं, साहस और संकल्प की जरूरत होती है। इसी बात को सत्य साबित किया है छत्तीगसढ के धमतरी की एक साधारण लेकिन जुझारू…
 15 March 2026
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
 15 March 2026
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
 15 March 2026
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
 15 March 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
 15 March 2026
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
 15 March 2026
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
 15 March 2026
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
 15 March 2026
भोपाल, राजधानी के कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में अब 20 मार्च से महिलाओं को नि:संतानता (इन्फर्टिलिटी), पीसीओएस, सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मेनोपॉज, और अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं का इलाज मिलेगा। अस्पताल…
Advt.