जमीन विवाद पर पड़ोसी की फरसा से मारकर कर दी हत्या

Updated on 10-09-2024 12:34 PM

बिलासपुर ।  कोनी क्षेत्र के सेमरताल में जमीन विवाद पर हत्या का मामला सामने आया है। करीब पांच एकड़ जमीन को लेकर चल रहे विवाद में पड़ोसी ने बाजार के पास किसान की हत्या कर दी है। इधर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस की टीम संदेही की तलाश में जुटी हुई है।

कोनी क्षेत्र के ग्राम सेमरताल में रहने वाले साकेत बिहारी कौशिक(60) किसान थे। उनका गांव में एक एकड़ पट्टे की जमीन थी। इस पर गांव के ही बैजनाथ यादव ने कब्जा कर खेत बना लिया। उन्होंने राजस्व विभाग में इसकी शिकायत की। शिकायत पर जांच के बाद राजस्व विभाग ने साकेत को जमीन का कब्जा सौंप दिया। इसके बाद से दोनों के परिवार के बीच विवाद चल रहा था।


बताया जाता है कि सोमवार की शाम करीब चार बजे साकेत बिहारी साइकिल से बाजार की ओर जा रहे थे। बाजार के पहले रेस्ट हाउस के पास ही तब्बल से उनके सिर और कंधे के पास वार किया गया। वार इतना घातक था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।


इसके बाद हमलावर वहां से भाग निकला। इधर किसान का शव देखकर गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस की टीम गांव पहुंचकर पूछताछ में जुट गई। इस बीच संदेही बैजनाथ यादव फरार था। पुलिस की टीम उसकी तलाश में जुटी थी।


एसपी पहुंचे मौके पर, हत्यारे को जल्द पकड़ने दिए निर्देश


किसान की हत्या की सूचना मिलते ही एसपी रजनेश सिंह और एएसपी उमेश कश्यप मौके पर पहुंच गए। उन्होंने जवानों से घटना के संबंध में जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने गांव के लोगों से पूछताछ की। प्राथमिक पूछताछ में जमीन विवाद में हत्या की बात सामने आने के बाद उन्होंने संदेही को पकड़ने के निर्देश दिए हैं। इधर संदेही फरार है।


कब्जा कर बनाया खेत


हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस की जांच में पता चला है कि बैजनाथ ने गांव की जमीन पर कब्जा कर खेत बनाया। खेत बन जाने के बाद साकेत ने जमीन को अपना बताते हुए राजस्व विभाग में शिकायत कर दी। इस दौरान बैजनाथ ने कब्जा करने और खेत बनाने के दौरान ही आपत्ति करने की बात कही। साथ ही उसने खेत बनाने में हुए खर्च की भी मांग की थी। इससे साकेत मुकर गए थे। इसी बात को लेकर दोनों पक्ष के बीच विवाद चल रहा था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 March 2026
रायपुर।सपनों को उड़ान देने के लिए पंख नहीं, साहस और संकल्प की जरूरत होती है। इसी बात को सत्य साबित किया है छत्तीगसढ के धमतरी की एक साधारण लेकिन जुझारू…
 15 March 2026
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
 15 March 2026
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
 15 March 2026
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
 15 March 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
 15 March 2026
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
 15 March 2026
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
 15 March 2026
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
 15 March 2026
भोपाल, राजधानी के कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में अब 20 मार्च से महिलाओं को नि:संतानता (इन्फर्टिलिटी), पीसीओएस, सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मेनोपॉज, और अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं का इलाज मिलेगा। अस्पताल…
Advt.