पैरा जैवलिन थ्रो के नीरज चोपड़ा... जानें कौन हैं पेरिस पैरालंपिक में गोल्ड जीतने वाले सुमित अंतिल

Updated on 03-09-2024 12:05 PM
नई दिल्ली: पैरा जैवलिन थ्रो के नीरज चोपड़ा कहे जाने वाले सुमित अंतिल ने पेरिस में कमाल कर दिया। पेरिस पैरालंपिक में सुमित ने एफ64 इवेंट में 70.59 मीटर दूर भाला फेंक कर पैरालंपिक रिकॉर्ड के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इसके साथ ही सुमित पैरालंपिक या ओलंपिक में बैक टू बैक गोल्ड जीतकर अपने खिताब को बरकरार रखने वाले पहले भारतीय बने। सुमित ने तोक्यो पैरालंपिक में भी गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। ऐसे में अब हर कोई जानना चाहता है कि कौन हैं ये भारत के स्टार पैरा भाला फेंक खिलाड़ी सुमित अंतिल।

सुमित अंतिल भारत के पैरा एथलीट हैं। सुमित का जन्म 7 जून 1988 को हरियाणा के सोनीपत में खेवरा गांव में हुआ था। 17 साल की उम्र में सुमित को एक सड़क हादसे में अपना पैर गंवाना पड़ा। इस गंभीर दुर्घटना के बावजूद सुमित के अंदर खेल के लिए जुनून कम नहीं हुआ। सुमित कृत्रिम पैर के साथ पैरा एथलीट के रूप में देश का नाम रौशन किया। पेरिस पैरालंपिक से पहले सुमित ने इसी साल पैरा वर्ल्ड चैम्पियनशिप में 69.50 मीटर भाला फेंक कर गोल्ड अपने नाम किया था।

तोक्यो में भी सुमित ने बनाया था रिकॉर्ड

बता दें कि सुमित अंतिल ने तोक्यो ओलंपिक में भी खूब धमाल मचाया था। उन्होंने तीन बार विश्व रिकॉर्ड कायम करते हुए 68.55 मीटर के प्रयास से गोल्ड मेडल जीता था। उन्होंने इसके बाद 2023 पैरा विश्व चैम्पियनशिप में 70.83 मीटर के थ्रो के अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ दिया। सुमित यहीं पर नहीं पर नहीं रुके, उन्होंने हांगझोऊ एशियाई पैरा खेलों में इसमें सुधार करते हुए 73.29 मीटर के फिर से गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

क्या होता है पैरा एथलीट के लिए एफ64

पैरालंपिक में उस तरह के एथलीट भाग लेते हैं जो हाथ या पैर के किसी विकार से ग्रसित हों। इसके लिए ओलंपिक कमेटी की तरफ से अलग-अलग कैटेगरी तय की जाती है। इसी में से एक है F64। इस कैटेगरी के तहत उन पैरा एथलीट को रखा जाता है जिन्हें पैर के निचले हिस्से में किसी तरह की समस्या होती है। ऐसी स्थिति में एथलीट एस्थेटिक्स यानी कृत्रिम पैर का उपयोग करके खड़े होने की स्थिति वाली प्रतियोगिताओं में भाग ले सकते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.