NCP नेता के बेटे की SUV की टैम्पो से टक्कर:2 घायल, FIR दर्ज, 2 महीने में पुणे का तीसरा हाई-प्रोफाइल एक्सीडेंट केस

Updated on 18-07-2024 12:49 PM

पुणे डिप्टी मेयर और NCP (शरद गुट) नेता बंडू गायकवाड़ के 25 साल के बेटे सौरभ गायकवाड़ ने अपनी एसयूवी से एक टेम्पो ट्रक में टक्कर मार दी। हादसे में टेम्पो ट्रक ड्राइवर और उसका साथी घायल है। सौरभ गायकवाड़ को भी चोटें आई हैं।

न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, घटना मंगलवार सुबह करीब 5 बजे की है। पुलिस ने बताया कि पुणे में मंजरी-मुंडवा रोड पर मुर्गियों से भरा टेम्पो ट्रक गुजर रहा था। तभी NCP नेता के बेटे सौरभ गायकवाड़ की हाई स्पीड टाटा हैरियर रॉन्ड साइड से अचानक आई और टेम्पो ट्रक में सामने से जोरदार टक्कर मार दी।

घटना का CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें दिखा कि सिंगल लेन रोड पर आमने-सामने की टक्कर के बाद दोनों गाड़ियां सड़क के दोनों किनारों पर जाकर रुक गई। काले रंग की कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

वहीं, कार की टक्कर से टेम्पो ट्रक में लदी कुछ मुर्गियां सड़क पर गिर गईं। हादसे में टेम्पो ट्रक का ड्राइवर, क्लीनर और सौरभ गायकवाड़, तीनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां तीनों का इलाज चल रहा है।

पुलिस ने सौरभ गायकवाड़ के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। उस पर गलत साइड पर गाड़ी चलाने का आरोप है। अस्पताल में भर्ती रहने के कारण उसे अभी हिरासत में नहीं लिया गया है। सूत्रों के अनुसार सौरभ गायकवाड़ नशे में था। हालांकि, पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

NCP विधायक (अजित पवार गुट) दिलीप मोहिते पाटिल के भतीजे मयूर ने 19 साल के बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसा पुणे में पुणे-नासिक हाईवे पर एकलाहारे इलाके में हुआ। मयूर गलत दिशा में फॉर्च्यूनर चला रहा था। पुलिस ने मयूर मोहिते पाटिल के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद उसे गिरफ्तार भी किया। 

पुणे में एक बिल्डर के नाबालिग बेटे ने करीब 2.5 करोड़ की पोर्श कार से बाइक सवार सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स को टक्कर मारी थी। हादसे में 24 साल के युवक-युवती की मौत हुई थी। घटना के समय आरोपी नशे में था और 200 KM/H की स्पीड से कार चला रहा था। हालांकि, जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड ने घटना के 15 घंटे के भीतर आरोपी को ट्रैफिक नियमों पर निबंध लिखने सहित 7 मामूली शर्तों पर जमानत दे दी थी, जिसके कारण ये मामला काफी चर्चा में रहा। 

मुंबई में शिवसेना-नेता के बेटे ने BMW से दंपती को टक्कर मारी, महिला की मौत

पुणे के पोर्श एक्सीडेंट केस की तरह मुंबई में इसी महीने ड्रिंक-एंड-ड्राइव का चर्चित मामले सामने आया। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना पार्टी के नेता राजेश शाह के 24 साल के बेटे मिहिर शाह ने 7 जुलाई को अपनी BMW ने स्कूटी सवार दंपती को टक्कर मार दी। आरोपी ने मौके से भागने के दौरान 45 साल की महिला को कार से 100 मीटर तक घसीटा, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने घटना के करीब 60 घंटे बाद आरोपी को गिरफ्तार किया। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान सहित देशभर के शिया समुदाय ने इस साल ईद-उल-फितर के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। ईद, जो…
 20 March 2026
नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
 20 March 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
 20 March 2026
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नींवा गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और…
 20 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
Advt.