नवभारत साक्षर कार्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति का महत्वपूर्ण अंग : कलेक्टर

Updated on 11-07-2024 05:33 PM

मोहला । सबके लिए शिक्षा कॉन्सेप्ट के अंतर्गत राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम लाया गया है। जिसके तहत 15 वर्ष से ऊपर के सभी असाक्षर लोगों को साक्षर करने की पहल की जा रही है। यह एक राष्ट्रव्यापी साक्षरता अभियान है। जिला मिशन प्राधिकरण मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के कार्यकारिणी अध्यक्ष व कलेक्टर एस जयवर्धन ने इस कार्यक्रम की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम से जुड़े सभी सदस्य, कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि प्रत्येक असाक्षर को साक्षर करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को निभाएं।

उल्लेखनीय है कि पूर्व में प्रौढ़ शिक्षा कार्यक्रम को विस्तार करते हुए सबके लिए शिक्षा कॉन्सेप्ट लाया गया है। जिसके तहत जीवन की आधारभूत साक्षरता एवं आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए उल्लास नवभारत कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। जिले में इसकी स्थिति देखे तो कुल 15000 का लक्ष्य 2 वर्षों के लिए दिया गया है। जिसमें 6500 असाक्षरों का सर्वे कर पहचान कर लिया गया है।

स्वयंसेवी शिक्षक करेंगे असाक्षर को साक्षर
साक्षर करने के लिए गांव एवं मोहल्ला में स्वयं सेवी शिक्षकों की पहचान की गई है। कोई भी पढ़ा लिखा युवक युवती, ग्रामीण, जनप्रतिनिधि, सेवानिवृत्ति शिक्षक स्वयंसेवी का कार्य कर सकेंगे।

10वीं 12वीं के बच्चों को मिलेगा 10 अंक बोनस
यदि 10वीं 12वीं में अध्यनरत विद्यार्थी 10 असाक्षरों को साक्षर करेंगे तो उन्हें माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा बोर्ड परीक्षा में 10 अंक बोनस दिया जाएगा। स्वयंसेवी शिक्षकों को प्रोत्साहित करने की पहल काफी सराहनी है।

साक्षरता परीक्षा सितंबर 2024 में
जुलाई एवं अगस्त में असाक्षरों को साक्षरता की शिक्षा देकर दिया जाएगा तथा सितंबर 2024 में इनके लिए परीक्षा आयोजित होगी जो बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान पर आधारित होगा।

गांव स्तर पर सामाजिक चेतना केंद्र की स्थापना
चिन्हित असाक्षरों को सीखाने एवं पढ़ाने के लिए प्रत्येक ग्राम में सामाजिक चेतना केंद्र की स्थापना की जा रही है। जिसमें स्वयंसेवी शिक्षक असाक्षरों को पढऩे के साथ-साथ दैनिक जीवन के लिए महत्वपूर्ण शिक्षा प्रदान करेंगे।

बैठक में परियोजना निदेशक हेमंत ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर अविनाश ठाकुर,  जिला शिक्षा अधिकारी फत्तेराम कोसरिया, विकासखंड शिक्षा अधिकारी राजेंद्र कुमार देवांगन, जिला नोडल दरवन बोगा, ब्लॉक नोडल केवल राम साहू, अंगद सलामे, ईश्वर पटेल, एबीईओ अरुण मरकाम, तीनों विकासखंड के विकासखंड स्त्रोत समन्वयक, संकुल शैक्षिक समन्वयक एवं इस मिशन से जुड़े शिक्षक उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.