राष्ट्रीय जनजाति आयोग कराएगा विधायक संजय पाठक की जांच:जबलपुर, उमरिया, डिंडौरी, सिवनी, कटनी कलेक्टर देंगे आदिवासी के नाम पर जमीन खरीदी की रिपोर्ट

Updated on 10-12-2025 12:15 PM

बीजेपी विधायक संजय पाठक की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने उनके विरुद्ध की गई शिकायत पर 5 जिलों के कलेक्टरों को आदिवासियों के नाम पर जमीन खरीदी करने के मामले की जांच करने को कहा है।

आयोग ने कहा है कि इसकी रिपोर्ट एक माह में आयोग को मिल जानी चाहिए अन्यथा आयोग समन जारी कर पांचों कलेक्टरों या उनके प्रतिनिधियों को तलब कर रिपोर्ट लेगा।

उधर, कांग्रेस विधायक हीरालाल अलावा की शिकायत पर मुख्यमंत्री सचिवालय ने भी इस मामले की जांच के लिए लिखा है जिसके बाद जनजातीय कार्य विभाग ने संबंधित कलेक्टरों को पत्र भेजकर जांच कराने और कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।

कर्मचारियों के नाम खरीदी जमीन राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने 5 दिसंबर को पत्र लिखकर कटनी, जबलपुर, उमरिया, डिंडौरी और सिवनी के कलेक्टरों से कहा है कि मध्य प्रदेश के कटनी जिले के विजय राघवगढ़ विधानसभा के विधायक द्वारा अपने अनुसूचित जनजाति के कर्मचारियों के नाम पर जमीन खरीदी है।

आयोग ने कहा है कि डिंडौरी , जबलपुर, उमरिया, कटनी और सिवनी जिलों में बैगा जनजाति के साथ धोखाधड़ी कर अरबों रुपए की बेनामी भूमि खरीदने का काम किया गया है।

आयोग के समक्ष ऐसी शिकायत दिव्यांशु मिश्रा अंशु निवासी कटनी ने की है। इसे संज्ञान में लेते हुए आयोग ने यहां के कलेक्टरों से कहा है कि सभी कलेक्टर पत्र मिलने के बाद एक माह के भीतर प्रकरण में तथ्य और टिप्पणियां राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग को व्यक्तिगत रूप से या अन्य संचार माध्यमों से उपलब्ध कराएंगे।

आयोग ने य़ह भी कहा है कि अगर तय समय में उत्तर नहीं मिलता है तो आयोग भारत के संविधान के अनुच्छेद 338 (क) के खंड 8 के अंतर्गत सिविल न्यायालय की शक्तियों का प्रयोग करते हुए कलेक्टर या उनके प्रतिनिधियों को आयोग के समक्ष उपस्थित होने के लिए समन जारी कर सकता है।

सिर्फ डिंडौरी कलेक्टर ने दी रिपोर्ट, चार कलेक्टरों को चेतावनी शिकायत कर्ता दिव्यांशु मिश्रा अंशु ने बताया कि आयोग को 15 सितंबर को आयोग को शिकायत की गई। इसके बाद आयोग के निर्देश पर डिंडौरी कलेक्टर ने जांच कर जानकारी भेज दी है लेकिन चार कलेक्टरों सिवनी, जबलपुर, कटनी और उमरिया कलेक्टर ने जानकारी नहीं दी है। इस पर आयोग ने उन्हें अंतिम चेतावनी दी है।

दिव्यांशु ने अपनी शिकायत में कहा है कि कटनी जिले के चार आदिवासी कर्मचारियों के नाम पर संजय पाठक ने डिंडौरी जिले में 795 एकड़ जमीन बैगा आदिवासियों से धोखाधड़ी कर खरीदी है। यहां वे बाक्साइट खदानें स्वीकृत कराने की तैयारी में हैं।

यह भूमि रघुराज सिंह गौड़, नत्थू कोल, राकेश सिंह गौड़ प्रहलाद कोल के नाम पर डिंडौरी जिले के बजाग तहसील के पिपरिया माल, बघरेली सानी, सरई टोला और हर्रा टोला में वर्ष 2025 के बाद से अब तक खरीदी गई है। दिव्यांशु ने इन सभी के खातों की जांच करने के लिए भी जांच एजेंसियों से कहा है।

CM से कम्प्लेन कर चुके हैं कांग्रेस विधायक अलावा कांग्रेस विधायक हीरालाल अलावा भी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से लिखित शिकायत कर चुके हैं। इसके बाद आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग ने कलेक्टर डिंडौरी को पत्र लिखकर आदिवासी जमीन की खरीद बिक्री की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही के लिए लिखा है।

अपर आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि डॉ. हीरालाल अलावा विधायक द्वारा मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र में डिंडौरी जिले के बजाग तहसील में संरक्षित बैगा बहुल क्षेत्र की 1200 एकड़ आदिवासी जमीन बेनामी रूप से गरीब आदिवासियों के नाम पर खरीदे जाने की कम्प्लेन की है। इसकी जांच कर कार्यवाही के लिए मुख्यमंत्री सचिवालय ने भी चिट्‌ठी लिखी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.