राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम : 150 शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण

Updated on 21-01-2026 11:51 AM

कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी के नेतृत्व में 19 एवं 20 जनवरी 2026  को जिले में तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत शिक्षा विभाग के  शिक्षकों हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में जिले के 150 शिक्षकों ने भाग लिया।

कार्यशाला में तम्बाकू से होने वाली हानिकारक बिमारियों, कैंसर, हृदय रोग, सांस लेने की समस्या और अन्य तंबाकू सेवन से होने वाले शारीरिक और मानसिक दुस्प्रभावों के बारे में जानकारी दिया गया। कोटपा अधिनियम 2003 की धाराओं को विस्तार से बताया गया साथ ही तम्बाकू सेवन से छुटकारा पाने तथा स्कूलों  को तम्बाकू मुक्त शिक्षण संस्थान बनाने निर्धारित मापदंडों को बताया गया। कार्यशाला में  जिला चिकित्सालय कोरबा में स्थित तम्बाकू नशामुक्ति केन्द्र में दी जा रही निःशुल्क परामर्श एवं निःशुल्क दवाइयों के बारे में जानकारी दिया गया। इसके साथ ही स्कूलों के लिए आईसी सामग्री तथा पाम्पलेट वितरित किया गया। इस कार्यशाला को संपन्न कराने में डॉ.कुमार पुष्पेश, नोडल अधिकारी (तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम),  पद्माकर शिंदे, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, एनएचएम, डॉ.मानसी जायसवाल, सलाहकार(एनटीसीपी),  दुश्यंत कोटांगले (एफएलओ) तथा संतोष केवट सोसल वर्कर (एनटीसीपी) का सहयोग रहा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.