नेशनल हेराल्ड केस- चार्जशीट में रेवंत रेड्‌डी-पवन बंसल के नाम:ED का आरोप- कांग्रेस नेताओं ने यंग इंडियन-AJL के लिए चंदा मांगा

Updated on 23-05-2025 01:46 PM

नेशनल हेराल्ड केस में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अपनी चार्जशीट में दावा किया है कि कांग्रेस के कुछ नेताओं ने यंग इंडियन और एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (AJL) को चंदा दिलवाने के लिए पार्टी के सीनियर नेताओं के निर्देश पर कई लोगों से संपर्क किया था।

चंदा मांगने वालों में तेलंगाना के मुख्यमंत्री और पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रेवंत रेड्डी, दिवंगत अहमद पटेल और पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल शामिल हैं। हालांकि, ED की चार्जशीट में इन्हें आरोपी नहीं बनाया गया है। ED के आरोपों पर रेड्डी और बंसल की ओर से कोई प्रतिक्रिया भी नहीं आई है।

ED का दावा है कि रेवंत रेड्डी, अहमद पटेल और पवन बंसल के निर्देश पर 2019-2022 के बीच कई लोगों ने यंग इंडियन को चंदा दिया। चंदा नहीं देने पर लोगों के राजनीतिक करियर और कारोबार को नुकसान हो सकता था। चंदा देने वालों में कुछ कांग्रेस के सदस्य या नेता हैं।

चार्जशीट 9 अप्रैल को स्थानीय अदालत में दाखिल की गई थी। इसका अभी संज्ञान नहीं लिया गया है। इसमें कांग्रेस की राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी को आरोपी नंबर 1 और उनके बेटे राहुल गांधी को आरोपी नंबर 2 बनाया गया है। इनके अलावा 5 अन्य लोगों को भी आरोपी बनाया गया है।

कांग्रेस नेता ने 50 लाख का चंदा देने की बात कबूली

ED ने कांग्रेस नेता अरविंद विश्वनाथ सिंह चौहान का बयान दर्ज किया है, जिन्होंने बताया कि उन्होंने अहमद पटेल के कहने पर अपने बैंक खाते से 30 लाख और 20 लाख कैश यंग इंडियन को दिए थे। उन्होंने कहा कि वे मना नहीं कर सके क्योंकि वे पार्टी के टिकट पर विधायक का चुनाव लड़ चुके थे।

एक अन्य व्यक्ति राजीव गंभीर ने ED को बताया कि उन्होंने अहमद पटेल के निर्देश पर यंग इंडियन को चंदा दिया था। एजेंसी के अनुसार, यंग इंडियन को वित्त वर्ष 2018-19 में 6.90 करोड़ और 2019-20 में 5.05 करोड़ रुपए चंदे के रूप में मिले।

AJL को विज्ञापन के नाम पर मिले करोड़ों रुपए 

ED ने यह भी पाया कि कांग्रेस नेताओं के निर्देश पर इसी तरह का भुगतान AJL को किया गया था। 12 से ज्यादा संस्थाओं ने AJL को विज्ञापन के नाम पर 6.8 करोड़ रुपए दिए।

एजेंसी ने चार्जशीट में पंजाब से पूर्व कांग्रेस सांसद रवनीत बिट्टू (जो अब भाजपा में हैं और केंद्रीय मंत्री हैं) और पूर्व विधायक भारत भूषण आशु (जिन्हें कुछ साल पहले ED ने गिरफ्तार किया था), पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के करीबी सहयोगी भारत इंदर सिंह चहल (जो अब भाजपा में हैं) और दिवंगत कांग्रेस नेता ऑस्कर फर्नांडीस का नाम उन लोगों के तौर पर लिया है, जिन्होंने AJL के माध्यम से नेशनल हेराल्ड में विज्ञापनों के लिए पैसे जुटाने के लिए लोगों से संपर्क किया था।

ED बोली- सोनिया-राहुल के खिलाफ केस बनता है

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट में 21 मई को नेशनल हेराल्ड मामले में सुनवाई हुई थी। ED ने कोर्ट को बताया कि सोनिया और राहुल के खिलाफ केस बनता है। दोनों ने अपराध की आय से 142 करोड़ रुपए कमाए हैं।

ED की तरफ से पेश एडिशनल सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू ने कहा कि आरोपी तब तक अपराध की आय का आनंद ले रहे थे जब तक कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने नवंबर 2023 में नेशनल हेराल्ड से जुड़ी 751.9 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त नहीं कर ली। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
 18 March 2026
 चंदौली: उत्तर प्रदेश की चंदौली पुलिस की शराब तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। एसपी के निर्देशन में चंदौली पुलिस ने इस मार्च महीने के महज 15 दिनों में शराब…
 18 March 2026
सवाई माधोपुर: राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिजर्व के राजबाग इलाके में प्रकृति का वह कठोर चेहरा देखने को मिला, जिसे देखकर सफारी पर आए पर्यटकों की सांसें गले में अटक गईं।…
 18 March 2026
नई दिल्ली, राज्यसभा में बुधवार को अप्रैल से जुलाई के बीच राज्यसभा से रिटायर हो रहे 59 सांसदों को विदाई दी गई। इनमें पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा, शरद पवार, सभापति हरिवंश,…
 17 March 2026
मुंबई: शिवसेना नेता और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सोमवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। यहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मिलने वाले हैं। हालांकि इस मुलाकात के पीछे का सटीक कारण अभी तक…
 17 March 2026
पटना: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों से काम पर लौटने की अपील का असर दिखने लगा है। उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा के आग्रह…
 17 March 2026
कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राज्य के कई वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता…
Advt.