नारोदित्स्की की मौत के पीछे ड्रग्स है वजह? 'विरोधी' ग्रैंडमास्टर ने किया सनसनीखेज दावा

Updated on 21-10-2025 02:28 PM
नई दिल्ली: अमेरिकी शतरंज ग्रैंडमास्टर डैनियल नारोदित्स्की का 29 साल की उम्र में निधन हो गया है। पूर्व विश्व यूथ चैंपियन रह चुके हैं। इसके साथ ही नारोदित्स्की कमेंटेटर भी रह चुके हैं। परिवार ने बयान जारी कर उनके मौत की पुष्टि की। हालांकि अभी तक उनकी मौत का कारण सामने नहीं आया है। 2013 में 18 साल की उम्र में डैनियल नारोदित्स्की ग्रैंडमास्टर बन गए थे। उन्हें चेस कम्यूनिटी में दान्या के नाम से जाना जाता था।

शतरंज खिलाड़ी और रूसी ग्रैंडमास्टर व्लादिमीर क्रैमनिक ने एक फैन के साथ हुई बातचीज का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। डैनियल नारोदित्स्की यूट्यूब पर स्ट्रीमिंग भी किया करते थे।उस फैन ने अमेरिकी ग्रैंडमास्टर की अंतिम स्ट्रीमिंग देखी थी। फैन ने नारोदित्स्की की हालत पर चिंता व्यक्त की गई थी और संदेह जताया गया था कि क्या उन्होंने कोई ड्रग्स लिया था।उस मैसेज में लिखा है- दान्या स्ट्रीमिंग कर रहा है। लगता है उसने कोई गंभीर ड्रग्स ले रखी है। काफी चिंतित हूं, शतरंज माफिया खतरनाक है
क्रैमनिक और नारोदित्स्की के बीच रिश्ते अच्छे नहीं रहे हैं। अक्टूबर 2024 में विश्व रैपिड और ब्लिट्ज चैम्पियनशिप के दौरान क्रैमनिक ने नारोदित्स्की पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। इसके बाद नारोदित्स्की ने क्रैमनिक को कीचड़ से भी बदतर कहा था।
क्रैमनिक ने एक्स पर स्क्रीनशॉट पोस्ट किया और नारोदित्स्की की अचानक मौत पर संदेह जताया। उन्होंने कहा, 'आखिर हुआ क्या? क्योंकि मुझे यह मैसेज दो दिन पहले अपने एक चेस फैन दोस्त से मिला था और कम से कम मैंने अपनी पोस्ट में लोगों को तुरंत कुछ करने के लिए आगाह करने के लिए जो हो सका, वह किया। उन लोगों के लिए जो मदद करने के बजाय दोष देना और शर्मिंदा करना पसंद करते हैं। भयानक त्रासदी, उम्मीद है कि इसकी उचित जांच होगी।'
व्लादिमीर क्रैमनिक ने अपनी पोस्ट्स की शुरुआत एक रहस्यमयी मैसेज से की, जिसमें लिखा था कि नशीली दवाओं का सेवन न करें। इसके बाद उन्होंने नारोदित्स्की की ऑनलाइन उपस्थिति से जुड़ी हाल की घटनाओं पर सवाल उठाए। क्रैमनिक ने पूछा- अजीब है कल सुबह मैंने देखा कि कुछ लोग नरोडित्स्की की हालिया अजीब स्ट्रीम के बारे में बात कर रहे थे, लेकिन कुछ घंटों बाद फिर से जांच करने पर, बहुत सी चीजें मिटा दी गई थीं। कोई बताए ऐसा क्या हुआ, जिसने उन्हें इतनी जल्दी कार्रवाई करने पर मजबूर किया?
क्रैमनिक ने नारोदित्स्की के ट्विच चैनल और अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से कंटेंट जल्दबाजी में हटाए जाने पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा- कुल मिलाकर आजकल की शतरंज की दुनिया ऐसी ही है, हर कोई सिर्फ अच्छा दिखने और यह दिखावा करने की परवाह करता है कि कोई समस्या नहीं है। भले ही यह लंबे समय से चली आ रही बड़ी समस्याओं के बारे में हो। इस दोहरेपन को एक बार के लिए बंद करें और उन्हें हल करने में मदद करने की कोशिश करें। छवि ही सब कुछ नहीं है।

सोमवार को किए एक और पोस्ट में रूसी ग्रैंडमास्टर ने आरोप लगाया कि नारोदित्स्की का चेस डॉट कॉम और फ्रीस्टाइल चेस कप के साथ टकराव का उनके मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा असर पड़ा है। क्रामनिक का दावा है कि इन दोनों संस्थाओं ने नारोदित्स्की को कमेंट्री की भूमिका से निकाल दिया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 March 2026
बॉलीवुड के फैंस के लिए एक और चौंकाने वाली खबर आई है। अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग से संन्‍यास लेने के फैसले पर जहां अभी तक फैंस को यकीन नहीं…
 16 March 2026
'बिग बॉस 19' की तान्या मित्तल इस बार अपनी साड़ी की वजह से लोगों के निशाने पर हैं। अक्सर साड़ी वाले अटायर में तारीफें बटोरने वालीं तान्या इस बार एक…
 16 March 2026
98वें एकेडमी अवॉर्ड्स समारोह में लॉस एंजेलिस के प्रतिष्ठित डॉल्बी थिएटर में दुनिया भर के कलाकारों की मेहनत और प्रतिभा को सम्मानित किया गया। इस समारोह में 16 नॉमिनेशंस के…
 16 March 2026
मशहूर निर्देशक डेविड धवन ने लंबे समय के बाद फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' से निर्देशन में वापसी की है। रोमांटिक-कॉमेडी ड्रामा फिल्म में वरुण धवन के साथ…
 16 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान टीम ने मैच रेफरी नीयामुर राशिद से तीसरे वनडे के आखिरी ओवर में बांग्लादेश के विवादित रिव्यू लेने पर शिकायत की है। यह मामला तब हुआ जब ऑन…
 16 March 2026
नई दिल्ली: सिर्फ 14 साल की उम्र में अंडर-19 विश्व कप जीतने वाले वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 में सबसे कम उम्र में शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया था। इस साल…
 16 March 2026
नई दिल्ली: 2026 के एडिशन का फाइनलिस्सिमा स्पेन और अर्जेंटीना के बीच होने वाला था। हालांकि मिडल ईस्ट में चल रहे युद्ध के चलते इसे कैंसिल कर दिया गया है। स्पेन…
 16 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने रविवार को नई दिल्ली में नमन अवॉर्ड्स समारोह का आयोजन किया था। भारतीय क्रिकेटरों को सम्मानित करने के लिए आयोजित होने वाला यह वार्षिक…
 16 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में शुमार और 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के नायक सरफराज अहमद ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। उनके इस फैसले ने न…
Advt.