मनरेगा से बनी डबरी से बढ़ा ननकूदास का आत्मविश्वास

Updated on 18-06-2024 05:49 PM

जांजगीर-चांपा। पानी की समस्या को डबरी के जरिए दूर करने की यह कहानी है ग्राम मौहाडीह निवासी ननकूदास पिता कान्हादास की है, जिनके पास खेती के लिए जमीन है और खेती किसानी के साथ ही सब्जी-भाजी लगाकर उसे बेचना भी है, लेकिन पानी की समस्या ननकू के लिए बड़ी समस्या थी और इसका निदान भी जरूरी था। ऐसे में महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना ने उनकी इस समस्या का निदान किया और उनके खेत में डबरी बनाकर जब दी। तो उनकी परेशानी कम हुई और माथे पर आई शिकन भी दूर हो गई। आज वह अपने परिवार के साथ खुशहाली के साथ जीवन यापन कर रहे हैं।

सफलता ऐसे नहंी मिलती है इसके लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है और इस मेहनत में महात्मा गांधी नरेगा ग्रामीणों के लिए वरदान साबित हो रही है। जिला मुख्यालय से 25 किलोमीटर और जनपद पंचायत बम्हनीडीह से 8 किलोमीटर दूर मौहाडीह च गांव में रहते हैं ननकूदास। जो अपने परिवार के साथ बारिश की एक फसल लेकर जैसे तैसे अपने परिवार की जिंदगी की गाड़ी हांक रहे थे, ऐसे में उन्हें महात्मा गांधी नरेगा से खेत में डबरी निर्माण होने की बात पता चलती फिर क्या था उन्होंने एक पल की देर किये बिना ही खेत में डबरी निर्माण के लिए मंजूरी दी और प्रस्ताव तैयार होकर जनपद से जिला भेजा गया। वित्तीय वर्ष 2021-22 में 2.839 लाख की लागत से डबरी का कार्य स्वीकृत कर दिया। डबरी निर्माण के कार्य में ननकू और उसके परिवार ने 30 दिवस काम किया और 5690 रूपए की मजदूरी प्राप्त की। इसके साथ ही गांव के 1313 दिवस का कार्य मजदूरों ने किया और 2 लाख 52 हजार 733 रूपए रोजगार से मजदूरी मिली। तकनीकी सहायता मनोज दुबे ने डबरी निर्माण ने अब ननकूदास के खेत में बरसात का पानी रूकने लगा और डबरी को बरसात के पानी ने लबालब भर गया। खेत में पानी मिलने के बाद से उन्होंने दोहरी फसल लेना शुरू कर दिया और इसके साथ ही आसपास खाली पड़ी जमीन पर सब्जी बाड़ी लगाकर आमदनी अर्जित करने लगे। मछली पालन करते हुए उन्होंने डबरी में बीज डाले और मछली बड़ी होने लगी। इससे आने वाले समय में उनकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी और आजीविका के सतत बना रहेगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.