नागपुर के साइकोलॉजिस्ट ने ट्रिप-कैंप में लड़कियों के वीडियो बनाए:15 साल में 50 से ज्यादा स्टूडेंट्स के साथ गलत काम किया; गिरफ्तार

Updated on 14-01-2025 02:26 PM

महाराष्ट्र के नागपुर में पुलिस ने 45 साल के साइकोलॉजिस्ट को गिरफ्तार किया। उस पर अपने 50 से ज्यादा स्टूडेंट्स को ब्लैकमेल कर उनका हैरेसमेंट करने का आरोप है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी नागपुर ईस्ट में क्लिनिक और रेसीडेंशियल प्रोग्राम चलाता है। आरोप है कि वो पिछले 15 साल से अपने स्टूडेंट्स (लड़के-लड़कियों) का हैरेसमेंट कर रहा है।

पुलिस के मुताबिक साइकोलॉजिस्ट के स्टूडेंट रह चुके पीड़ित छात्र ने शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद ये एक्शन लिया गया। पुलिस के मुताबिक पीड़ितों में कई ऐसे भी हैं जिनकी शादी हो चुकी है।

हुडकेश्वर थाना पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ POCSO और SC-ST एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।

ट्रिप-कैंप के नाम पर यौन शोषण किया

पुलिस के मुताबिक पीड़ित ने बताया कि आरोपी साइकोलॉजिस्ट स्टूडेंट्स को ट्रिप पर और कैंप में ले जाया करता था। उन्हें प्रोफेशनल डेवलपमेंट का लालच देता था। ऐसे में स्टूडेंट्स चले जाते थे।

पुलिस के मुताबिक ट्रिप के दौरान और कैंप में वो स्टूडेंट्स का यौन शोषण करता था। आरोपी लड़कियों को अपना शिकार बनाता था। उनकी अश्लील फोटो-वीडियो क्लिक करता। इसके बाद लड़कियों को ब्लैकमेल करता।

केरल के पाथनमिट्‌टा में बीते 5 साल से दलित लड़की का यौन शोषण हो रहा था। पीड़ित एथलीट है। वर्तमान में उसकी उम्र 18 साल है। एक एजुकेशनल इंस्टीट्यूट ने लड़की के व्यवहार में बदलाव देखा। फिर चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (CWC) को इसकी सूचना दी।

लड़की ने काउंसलर को बताया कि पिछले 5 साल में 62 लोगों ने उससे रेप किया। लड़की के बताए आरोपियों में से 40 लोगों पर POCSO के तहत केस दर्ज किया गया है। इनमें कोच, मंगेतर, साथी एथलीट, क्लासमेट और घर के आसपास रहने वाले कुछ लड़के भी हैं।

इस मामले में अबतक 27 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। इनमें 4 नाबालिग भी शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक 2 पुलिस थानों 10 FIR दर्ज हुई हैं। पाथनमिट्‌टा पुलिस थाने में 7 केस दर्ज हुए। पुलिस ने 17 लोगों और 4 नाबालिगों को पकड़ा। एलावुमथिट्टा थाना पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान सहित देशभर के शिया समुदाय ने इस साल ईद-उल-फितर के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। ईद, जो…
 20 March 2026
नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
 20 March 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
 20 March 2026
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नींवा गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और…
 20 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
Advt.