'नाम' ट्रेलर: अजय देवगन की फिल्म 10 साल बाद हो रही है रिलीज, जानिए किस वजह से अब तक थी अटकी

Updated on 07-11-2024 03:46 PM
'सिंघम अगेन' के बाद अजय देवगन अपनी अगली एक्शन थ्रिलर मूवी लेकर आ रहे हैं, जिसका टाइटल 'नाम' है। इसका डायरेक्शन अनीस बज्मी ने किया है। 'दीवानगी', 'प्यार तो होना ही था' और 'हलचल' के बाद ये इन दोनों की साथ में चौथी फिल्म है। दिलचस्प बात ये है कि इसकी शूटिंग साल 2014 में हुई थी, लेकिन फिल्म के एक निर्माता की मौत के कारण इसमें देरी हुई। अब फाइनली ये 22 नवंबर 2024 को थिएटर्स में रिलीज होने के लिए तैयार है।

बॉलीवुड ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने एक्स (पहले ट्विटर) हैंडल पर फिल्म का ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा, 'अजय देवगन-अनीस बज्मी की 'नाम' 22 नवंबर को रिलीज होगी... अनाउंसमेंट पोस्टर रिलीज।'

फिल्म के बारे में ज्यादा डिटेल्स सामने नहीं आई हैं। लेकिन इसमें भूमिका चावला भी हैं। दिनेश पटेल की इस फिल्म को अनिल रूंगटा ने प्रोड्यूस किया है। ये वर्ल्डवाइड 22 नवंबर 2024 को रिलीज होगी।

'सिंघम अगेन' में आए नजर


1991 में 'फूल और कांटे' फिल्म से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने वाले अजय देवगन ने कई हिट फिल्में दी हैं। उन्हें 1 नवंबर 2024 को रिलीज 'सिंघम अगेन' में देखा गया, जिसका निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है। फिल्म में करीना कपूर, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, जैकी श्रॉफ, टाइगर श्रॉफ और सलमान खान का कैमियो है।

अजय की अपकमिंग मूवीज


अजय की अपकमिंग मूवीज की बात करें तो उन्हें 'रेड 2', 'दे दे प्यार दे 2' और 'सन ऑफ सरदार 2' में देखा जाएगा। ये सभी फिल्में अगले साल अलग-अलग समय पर रिलीज होंगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.