मेरे बेटे ने दिखाया... माही विज ने जय भानुशाली संग तलाक पर तोड़ी चुप्पी, एलिमनी और बच्चों पर भी बोलीं
Updated on
01-11-2025 01:05 PM
माही विज ने आखिरकार जय भानुशाली के साथ अपने तलाक की अफवाहों पर सफाई दी है। हाल ही में, एक्ट्रेस ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो रिलीज किया और सभी से उनकी निजी जिंदगी में दखल न देने की अपील की। माही ने जय को अपना परिवार बताया और सभी से अनुरोध किया कि वे ऑनलाइन पढ़ी गई बातों पर विश्वास न करें।
माही विज ने कहा, 'कृपया किसी भी खबर पर तब तक विश्वास न करें जब तक मैं खुद न कहूं। हमारी और हमारे बच्चों की निजता का सम्मान करें। जय मेरा परिवार है और हमेशा रहेगा। वह एक बेहतरीन पिता और एक बेहतरीन इंसान हैं।'
लाक पर बोलीं माही विज
माही ने सभी को अपनी निजी सीमाओं का सम्मान करने की याद दिलाई और सभी से अनुरोध किया कि वे उनके मामलों में दखल न दें। उन्होंने कहा, 'जब तक हम कुछ नहीं कहते, आपको हमारी निजी जिंदगी में दखल देने का कोई हक नहीं है।' इसके बाद उन्होंने बताया कि कैसे चल रही अफवाहों का उनके बच्चों पर बुरा असर पड़ा है और कहा, 'मेरे बेटे ने मुझे इसकी एक न्यूज रिपोर्ट दिखाई। सोचिए उन पर क्या बीत रही होगी।'
माही विज ने दी सफाई
अपने बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य के प्रति चिंता जताते हुए माही ने कहा, 'आजकल हर बच्चे के पास फोन है। इससे उनके मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है।' उन्होंने आगे कहा, 'आप सिर्फ लाइक और कमेंट के लिए छापें। झूठी खबरें न फैलाएं।'
एलिमनी पर भी बोलीं माही
माही विज ने एलिमनी पर कहा, 'मुझे तो ये भी समझ नहीं आता कि एलिमनी क्या होता है। मैं एक औरत होने के नाते ये बात कर रही हूं। मुझे लगता है ये हमारा हक नहीं है। ये वो कमाता है और ये उसका पैसा है। अगर कोई प्यार से तुम्हारा ख्याल रखना चाहता है, तो ठीक है। लेकिन जो औरतें हाउस वाइफ हैं, उनके लिए ये जायज है। जिन औरतों के पास कोई काम नहीं है और जो कभी काम पर नहीं गई हैं, उनके लिए ये जायज है। लेकिन तुम काम तो कर सकती हो। मुझे लगता है तुम्हें उठना चाहिए, काम करना चाहिए और अपने लिए कमाना चाहिए। क्योंकि जब रास्ते अलग हो जाएं, तो तुम्हें अपने लिए कमाना चाहिए।'
तलाक की खबरें फैली थीं
अक्टूबर में, हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि इस फेमस टेलीविजन कपल ने कुछ महीने पहले तलाक के लिए अर्जी दी थी और तलाक के कागजात जुलाई-अगस्त 2025 में साइन किए गए थे। रिपोर्ट में यह भी बताया गया था कि उनके बच्चों की कस्टडी पर भी फैसला हो चुका है। एक सूत्र ने पोर्टल को बताया, 'काफी कोशिश की गई, लेकिन कुछ नहीं बदला। अलगाव बहुत पहले हो गया था। उन्होंने कुछ महीने पहले तलाक के लिए अर्जी दी थी। जुलाई-अगस्त में कागजात पर साइन और अंतिम रूप दे दिए गए थे और बच्चों की कस्टडी पर भी फैसला हो चुका है।'
माही विज और जय भानुशाली के 3 बच्चे
माही विज और जय भानुशाली ने 2011 में शादी की थी और तीन बच्चों के माता-पिता हैं - बेटी तारा, जिसका जन्म 2019 में हुआ और फॉस्टर बच्चे राजवीर और खुशी, जिनका उन्होंने 2017 में पालन-पोषण किया।
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…