मेरे पापा चाट का ठेला लगाते हैं सर... KBC 17 में आई प्रियंका कुमारी की बातें सुन अमिताभ बच्‍चन भी हो गए भावुक

Updated on 22-10-2025 02:42 PM
'कौन बनेगा करोड़पति' सिर्फ एक क्‍व‍िज गेम शो नहीं है। यह सपनों और उम्‍मीदों का मेला है। बीते 25 साल में ना जाने कितने ही ऐसे सपने इस शो की वजह से साकार हुए हैं, जो विद्वता के बावजूद पैसों की कमी के कारण कहीं अंधेरे कोने में अधूरे पड़े थे। 'केबीसी 17' में भी एक ऐसे ही सपने के साथ हॉटसीट पर पहुंचीं प्रियंका कुमारी, जिनकी जिंदगी को करीब से जानने, उनके संघर्ष को समझने और सपनों को पूरा करने की ललक देख अमिताभ बच्‍चन भी भावुक हो गए।

'केबीसी 17' में फास्‍टेस्‍ट फिंगर फर्स्‍ट जीतकर हॉटसीट पर पहुंचीं प्रियंका कुमारी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करती हैं। उन्‍होंने अमिताभ बच्‍चन को बताया कि वह शो में अपने पिता के साथ आई हैं। प्रियंका के पापा चाट का ठेला लगाते हैं। वह कहती हैं कि उनकी जिंदगी के असली हीरो उनके पापा हैं। इस पर अमिताभ बच्‍चन ने भी कहा कि एक पिता को ऐसी बेटी पर गर्व होना चाहिए।

'मैं चाहती हूं अपना खर्च खुद उठाऊं, पापा पर बोझ न बनूं'

प्रियंका ने शो में अपनी कहानी शेयर करते हुए कहा, 'मैं एक स्टूडेंट हूं, सिविल सेवा की तैयारी करती हूं। मैं चाहती हूं कि कुछ भी हो, अपना खर्चा खुद उठा सकूं। अपने पापा के ऊपर बोझ न बनूं।' उन्होंने आगे बताया कि वह अपना खर्च उठाने और अपने पिता की थोड़ी मदद करने के लिए ट्यूशन पढ़ाती हैं। प्रियंका ने कहा, 'इसलिए मैं ट्यूशन लेती हूं, ताकि कुछ कमाई हो सके कि जिसमें अपने और पापा का साथ दे पाऊं।

'मेरे जीवन के असली हीरो हैं मेरे पापा'

प्रियंका की इन बातों को सुनकर अमिताभ बच्चन भी भावुक दिखे। वह एकटक प्रियंका को देखते रहे। कंटेस्‍टेंट के इसके बाद दर्शकों के बीच बैठे अपने पिता की ओर इशारा करते हुए कहा, 'आज मेरे साथ जो आए हैं, वो मेरे जीवन के असली हीरो हैं। मेरे पापा।'

प्रियंका बोलीं- पापा कभी छुट्टी नहीं लेते

'केबीसी 17' की कंटेस्‍टेंट प्रियंका ने बताया कि उनके पिता एक रेहड़ी-पटरी वाले हैं, चाट बेचते हैं और बिना थके-रुके काम करते हैं। कभी छुट्टी नहीं लेते। वह बोलीं, 'मेरे पापा चाट का ठेला लगाते हैं। बाकी सभी को छुट्टी मिलती है, रविवार को छुट्टी मिलती है, त्योहारों पर मिलती है, लेकिन मेरे पापा कभी छुट्टी नहीं लेते हैं। धूप हो, बारिश हो, कोई भी मौसम हो, कुछ भी हो, वो हमेशा काम पे जाते हैं। उनकी मेहनत और उनका सपोर्ट ही आज मुझे यहां तक लेकर आया है सर।'

अमिताभ बच्‍चन ने कहा- ये बहुत गर्व की बात है

प्रियंका कुमारी की कहानी सुनकर अमिताभ बच्चन उनके पिता की ओर मुड़े और कहा, 'बेटी के बारे में आप इतना सोच रहे हैं, ये बहुत ही गर्व की बात है।' इस पर प्रियंका के पिता ने भी अभ‍िमान करते हुए कहा कि आज यह बेटी की वजह से ही है कि वह बिग बी जैसे दिग्गज को साक्षात देख पा रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.