मस्क बोले- जेंडर बदलने की सर्जरी हत्या-नसबंदी जैसी:कहा- मैंने इससे अपने बेटे को खोय, पिता से रिश्ता तोड़ चुकी मस्क की ट्रांसजेंडर बेटी

Updated on 23-07-2024 05:22 PM

टेस्ला और स्पेसएक्स के चीफ इलॉन मस्क ने कहा है कि जेंडर बदलवाने की सर्जरी ने उनसे उनके बेटे को दूर कर दिया। अमेरिकी कमेंटेटर जॉर्डन पीटरसन को दिए एक इंटरव्यू में मस्क ने कहा, "जेंडर बदलने की सर्जरी असल में बच्चे की हत्या और नसबंदी करने जैसा है। यह एक वायरस है।"

मस्क ने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान मुझसे धोखे से बेटे का जेंडर बदलवाने से जुड़े दस्तावेज साइन करवाए गए थे। मुझे नहीं पता था कि क्या होने वाला है। उस वक्त कोरोना की वजह से बहुत कंफ्यूजन था। मुझे बताया गया था कि मेरा बेटा सुसाइड कर सकता है।

मस्क बोले- मैं इस वायरस से लडूंगा
अपना अनुभव साझा करते हुए इलॉन मस्क ने कहा, "इस सर्जरी को 'डेडनेमिंग' कहा जाता है क्योंकि इसमें सच में बच्चे की मौत हो जाती है। सर्जरी के बाद मैंने अपने बेटे तो खो दिया। तभी मैंने इस वायरस से लड़ने का फैसला किया था। हम इस पर काम कर रहे हैं।"

BBC के मुताबिक, इलॉन ने पिछले साल कहा था कि वे ट्रांसजेंडर मेडिकल ट्रीटमेंट को अपराध घोषित करने के लिए लड़ाई लड़ेंगे। एलन मस्क के बेटे जेवियर ने साल 2022 में 18 साल की उम्र पार करने के बाद अपना जेंडर बदलवाया था। इसके बाद जेवियर ने अपना नाम बदलकर विवियन जेना विल्सन करवाया था।

विवियन ने सर्जरी के बाद पिता का नाम छोड़ा
उन्होंने कहा था कि वे अपने पिता इलॉन मस्क से कोई रिश्ता नहीं रखना चाहती हैं। विवियन ने अपने नाम से मस्क हटाकर मां का सरनेम लगाया था। लड़के से लड़की बनने की अर्जी देने के एक महीने के बाद ही मस्क ने रिपब्लिकन पार्टी को अपना समर्थन दिया था।

माना गया था कि इस समर्थन की वजह अमेरिका में ट्रांसजेंडर के अधिकारों को सीमित करने को सपोर्ट करना है। विवियन की मां जस्टिन विल्सन कनाडाई लेखिका हैं। साल 2000 में क्वींस कॉलेज में पढ़ाई के दौरान उनकी मस्क से मुलाकात हुई थी।

IVF से हुआ था 5 बच्चों का जन्म
इसके बाद दोनों ने शादी कर ली थी और 2008 में उनका तलाक हो गया। 2004 में कपल ने IVF के जरिए जुड़वां बच्चों विवियन और ग्रिफिन का वेलकम किया था। 2006 में तीन बच्चों काई, सैक्सन और डेमियन भी IVF से हुए।

इलॉन मस्क पिछले महीने ही 12वें बच्चे के पिता बने थे। ये बच्चा उनकी पार्टनर और न्यूरालिंक की मैनेजर शिवॉन जिलिसल से हुआ। मस्क का मानना है कि दुनिया इस समय कम जनसंख्या के संकट का सामना कर रही है और अच्छे IQ वाले लोगों को बच्चे पैदा करने चाहिए। उन्होंने 2021 में कहा था कि अगर लोग ज्यादा बच्चे पैदा नहीं करेंगे, तो हमारी सभ्यता खत्म हो जाएगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
 14 March 2026
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
 14 March 2026
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
 14 March 2026
तेहरान/नई दिल्‍ली: भारत में तेल और गैस की भारी किल्‍लत के बीच ईरान ने बड़ी राहत दी है। ईरान ने कहा है कि वह स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले भारतीय…
 14 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
 14 March 2026
ढाका: बांग्‍लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…
 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
Advt.