यूरोप में दक्षिणपंथी पार्टियों के समर्थन में उतरे मस्क:जर्मनी-ब्रिटेन की सियासत में दखल का आरोप, सत्ताधारी दलों की मुश्किलें बढ़ीं

Updated on 31-01-2025 01:50 PM

अमेरिकी अरबपति बिजनेसमैन और टेस्ला के मालिक इलॉन मस्क पर यूरोप की सियासत में दखलअंदाजी करने का आरोप लग रहा है। दुनिया के सबसे अमीर शख्स मस्क यूरोप की मुख्य पार्टियों को चुनौती दे रहे हैं।

वे अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स का इस्तेमाल करके जर्मनी की AFD और ब्रिटेन की रिफॉर्म पार्टी पर दांव लगा रहे हैं। इससे यहां यथास्थिति को चुनौती मिल रही है। पिछले हफ्ते शनिवार को मस्क ने AFD पार्टी की एक रैली को संबोधित किया।

एक्सपर्ट बोले- यूरोप की डेमोक्रेसी मस्क ने हैक की

बोस्टन यूनिवर्सिटी में प्रो. क्विन स्लोबोडियन ने कहा कि मस्क यूरोप की लोकतांत्रिक प्रक्रिया को हैक कर रहे हैं। मस्क की कंपनियां यूरोपीय कंपनियों से प्रतिस्पर्धा कर रही हैं, जिससे उन्हें राजनीतिक हस्तक्षेप का मौका मिला है।

एक्स प्लेटफॉर्म से मस्क सीधे नाराज वोटर्स तक पहुंच बना रहे हैं। यूरोप की पारंपरिक पार्टियां लोगों की समस्याओं का समाधान करने में नाकाम रही हैं। इससे मस्क को मौका मिला है। अगर ये बग कंट्रोल नहीं किया गया तो पूरे सिस्टम में फैल जाएगा।

ब्रिटेन-जर्मनी में सत्ताधारी पार्टियों की लोकप्रियता घटी

ब्रिटेन में 7 महीने में लेबर पार्टी की अप्रूवल रेटिंग 13% घटी है। 4 जुलाई 2024 को 33% वोट के साथ सत्ता में आने वाली लेबर पार्टी को भी झटका लगा है। 7 माह में उसकी अप्रूवल रेटिंग 13% घटकर 20% पर आ गई है। मस्क के पीएम स्टारमर पर हमले जारी हैं।

जर्मनी में मस्क के समर्थन वाली AFD दूसरी लोकप्रिय पार्टी है। AFD दूसरी सबसे लोकप्रिय पार्टी बन गई। सबसे पुरानी पार्टी सोशल डेमोक्रेट्स, जो कभी 40% वोट जीतती थी। अगले माह होने वाले चुनाव से पहले उसे महज 16% वोट मिल रहे हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
 18 March 2026
इस्लामाबाद: रूस ने पाकिस्तान को कच्चे तेल की खरीद का ऑफर दिया है। पाकिस्तान में रूस के राजदूत अल्बर्ट खोरेव ने बताया है कि हम पाकिस्तान को रियायती दर पर…
 18 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल गठबंधन से चल रहे युद्ध में ईरान के शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी अली लाराजीनी की मौत हो गई है। अली लारीजानी इस संघर्ष की शुरुआत से ही ईरान…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान ने कहा है कि उसका होर्मुज स्ट्रेट जैसे अहम समुद्री मार्ग को पूरी तरह बंद करने का इरादा नहीं है। ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादा ने…
 18 March 2026
रियाद: सऊदी अरब अगर ईरान के खिलाफ लड़ाई में उतरा तो पाकिस्तान को मदद के लिए बुलाएगा। इतना ही नहीं पाकिस्तान के न्यूक्लियर अंब्रेला का भी सऊदी अरब इस्तेमाल करेगा।…
 17 March 2026
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। अफगानिस्तान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों के निकलने पर नरमी बरतने के संकेत दिए हैं। ईरानी विदेश मंत्री के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि उनका इरादा…
Advt.