मुश्ताक अली-MP सेमीफाइनल पहुंची, सौराष्ट्र को हराया:वेंकटेश अय्यर मैन ऑफ द मैच

Updated on 11-12-2024 02:32 PM

मध्यप्रदेश ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। टीम मौजूदा सीजन के टॉप-4 राउंड में प्रवेश करने वाली पहली टीम बनी है। बुधवार को मध्यप्रदेश की टीम ने सौराष्ट्र को 6 विकेट से हराया। मप्र की ओर से वेंकटेश अय्यर ने दोहरा प्रदर्शन किया। उन्होंने 33 बॉल पर नाबाद 38 रन की पारी खेली। साथ ही 2 विकेट भी चटकाए।

इधर, बेंगलुरु में बड़ौदा ने बंगाल को 173 रन का टारगेट दिया है। बंगाल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। मुंबई-विदर्भ मैच 1:30 बजे से और दिल्ली-उत्तर प्रदेश क्वार्टर फाइनल मैच शाम 4:30 बजे से खेला जाएगा। 

1. मप्र बनाम सौराष्ट्र: वेंकटेश अय्यर ने नाबाद 38 रन बनाए, 2 विकेट भी झटके 

अलूर में मध्यप्रदेश ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बैटिंग कर रही सौराष्ट्र ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 173 रन का स्कोर खड़ा किया। मध्यप्रदेश ने 174 रन का टारगेट 20वें ओवर की दूसरी बॉल पर 4 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। एमपी की ओर से अर्पित गौड़ ने 29 बॉल पर 42 रन बनाए, जबकि कप्तान रजत पाटीदार ने 18 बॉल पर 28 रन जोड़े। वेंकटेश अय्यर 38 रन पर नाबाद लौटे। सौराष्ट्र की ओर से चिराग जानी ने 45 बॉल पर नाबाद 80 रन की पारी खेली। शेष बल्लेबाज 20 रन से ज्यादा स्कोर नहीं कर सके। मप्र की ओर से वेंकटेश अय्यर और आवेश खान ने 2-2 विकेट झटके। त्रिपुरेश सिंह, शिवम शुक्ला और राहुल बाथम को एक-एक विकेट मिला।

2. बंगाल बनाम बड़ौदा: शाश्वत रावत की पारी से बड़ौदा ने 173 रन का टारगेट दिया

चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में बंगाल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। बड़ौदा की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 172 रन बनाए। ओपनर शाश्वत रावत ने 26 बॉल पर 40 रन की पारी खेली। अभिमन्यु सिंह राजपूत ने 34 बॉल पर 37 रन का योगदान दिया। शिवालिक सिंह ने भी 24 रन बनाए।

बंगाल की ओर से मोहम्मद शमी, कनिष्क सेठ और प्रदीप्ता प्रामाणिक ने 2-2 विकेट लिए। एक विकेट सक्षिम चौधरी को मिला।

टॉप-8 टीमों का लीग राउंड का सफर…

1. विदर्भ : सबसे कम 4 मैच जीते 

जितेश शर्मा की नेतृत्व वाली विदर्भ की टीम ने ग्रुप स्टेज में सबसे कम 4 मैच जीतकर टूर्नामेंट के अगले राउंड में पहुंची। इस दौरान टीम को चंडीगढ़ के हाथों एक करीबी हार झेलनी पड़ी। एक मैच रद्द भी हुआ।

2. मुंबई : टेबल के टॉप पर रही, 6 में से 5 मैच जीते

ग्रुप स्टेज में 6 में से 5 मैचों में जीत दर्ज की। टीम को केवल केरल के हाथों शिकस्त झेलनी पड़ी। इस तरह मुंबई ने टेबल टॉपर के रूप में सीधे क्वार्टर फाइनल मुकाबले के लिए क्वालिफाई किया।

3. दिल्ली : लगातार 5 मैच जीते, आखिरी मैच जीतकर टॉप-8 में

टीम ने लगातार 5 मैचों में जीत के साथ शुरुआत की। हालांकि, लीग स्टेज के छठे मैच में टीम को हार झेलनी पड़ी। लेकिन अपना आखिरी लीग मैच जीतकर सीधे क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

4. उत्तर प्रदेश: प्री-क्वार्टर फाइनल में आंध्रा को हराया

सबसे आखिर में टॉप-8 में पहुंची। ग्रुप स्टेज में 5 जीत और 2 हार के साथ प्री-क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालिफाई किया था। वहां टीम ने आंध्र को 4 विकेट से मात देकर अगले राउंड में जगह बनाई।

5. बंगाल : लीग राउंड में जीत की दो हैट्रिक लगाई 

टूर्नामेंट की शुरुआत जीत की हैट्रिक के साथ की थी। लेकिन अपने चौथे मुकाबले में टीम को मध्य प्रदेश के हाथों हार झेलनी पड़ी। हालांकि, टीम ने फिर लगातार 3 मैचों में जीत हासिल की।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 March 2026
रायपुर।सपनों को उड़ान देने के लिए पंख नहीं, साहस और संकल्प की जरूरत होती है। इसी बात को सत्य साबित किया है छत्तीगसढ के धमतरी की एक साधारण लेकिन जुझारू…
 15 March 2026
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
 15 March 2026
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
 15 March 2026
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
 15 March 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
 15 March 2026
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
 15 March 2026
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
 15 March 2026
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
 15 March 2026
भोपाल, राजधानी के कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में अब 20 मार्च से महिलाओं को नि:संतानता (इन्फर्टिलिटी), पीसीओएस, सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मेनोपॉज, और अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं का इलाज मिलेगा। अस्पताल…
Advt.