मूर्ति बोले-हफ्ते में 70 घंटे काम कोई थोप नहीं सकता:इस पर आत्मचिंतन हो बहस नहीं

Updated on 22-01-2025 01:13 PM

इंफोसिस के को-फाउंडर नारायण मूर्ति ने हफ्ते में 70 घंटे काम वाले अपने बयान पर सफाई दी। उन्होंने कहा- ऐसा कोई नहीं है जो कह सके कि आपको यह करना चाहिए, आपको यह नहीं करना चाहिए।'

मूर्ति ने कहा, 'कोई भी व्यक्ति लंबे समय तक काम करने की मांग नहीं कर सकता है। ये ऐसे मुद्दे हैं जिन पर आत्मचिंतन करना चाहिए ना की बहस। इसकी आवश्यकता समझने की जरूरत है।'

उन्होंने कहा- मैं सुबह 6.30 बजे ऑफिस पहुंचता था और रात 8:30 बजे निकलता था। मैं ऐसा 40 साल से कर रहा हूं। मैंने ऐसा किया ये फैक्ट है। इसलिए कोई भी ये नहीं कह सकता है कि ये गलत है।

नारायण मूर्ति 20 जनवरी को इंडियन मर्चेंट्स चैंबर (IMC) के आयोजित किलाचंद मेमोरियल लेक्चर में शामिल हुए थे। वर्क-लाइफ बैलेंस पर उनसे किए गए सवाल के जवाब में उन्होंने ये बात कही।

दो मौके जब मूर्ति ने हफ्ते में 70 घंटे काम की सलाह दी

अक्टूबर 2023: मूर्ति ने देश के युवाओं को हफ्ते में 70 घंटे काम करने की सलाह दी थी। इसके बाद सोशल मीडिया कई अलग-अलग धड़ों में बंट गया था। मूर्ति के इस बयान के बाद उनकी जितनी आलोचना हुई थी, उतना साथ भी मिला था।

दिसंबर 2024: मूर्ति ने कहा था कि युवाओं को यह समझना होगा कि हमें कड़ी मेहनत करनी होगी और भारत को नंबर एक बनाने की दिशा में काम करना होगा। हमें अपनी आकांक्षाएं ऊंची रखनी होंगी, क्योंकि 800 मिलियन (80 करोड़) भारतीयों को मुफ्त राशन मिलता है। इसका मतलब है कि 800 मिलियन भारतीय गरीबी में हैं। अगर हम कड़ी मेहनत करने की स्थिति में नहीं हैं तो कौन कड़ी मेहनत करेगा।'

राजन भारती मित्तल बोले- परिवार और स्वास्थ्य महत्वपूर्ण है

भारती एंटरप्राइजेज के चेयरमेन राजन भारती मित्तल ने कहा- हमारी कंपनी में काम का मतलब क्वालिटेटिव वर्क आउट से है, ना कि क्वांटिटेटिव वर्क आउट से। हमें यह कहते हुए बहुत गर्व हो रहा है कि एयरटेल और भारती एंटरप्राइज में जो भी आता है, वह मालिक के तौर पर आता है, ब्रांड का मालिक होता है। वो जब चाहे तब काम करता है। परिवार महत्वपूर्ण है। आपका स्वास्थ्य महत्वपूर्ण है। आपको इसे संतुलित करना होगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान सहित देशभर के शिया समुदाय ने इस साल ईद-उल-फितर के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। ईद, जो…
 20 March 2026
नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
 20 March 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
 20 March 2026
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नींवा गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और…
 20 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
Advt.