दुनिया के पहले घोषित समलैंगिक इमाम की हत्या:कार के अंदर मारी गोली, दक्षिण अफ्रीका में चलाते थे मस्जिद

Updated on 18-02-2025 01:50 PM

दुनिया के पहले घोषित समलैंगिक इमाम मुहसिन हेंड्रिक्स की शनिवार को दक्षिण अफ्रीका में गोली मारकर हत्या कर दी गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक अन्य व्यक्ति के साथ कार से जा रहे थे, उसी वक्त उन पर हमला किया गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इमाम की हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जिस वक्त हेन्ड्रिक्स पर हमला किया गया वो एक समलैंगिक विवाह समारोह से लौट रहे थे।

मुहसिन हेंड्रिक्स कौन थे?

57 साल के मुहसिन हेंड्रिक्स का जन्म दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन में हुआ था। उन्होंने 1996 में गुरबाह मस्जिद की स्थापना की थी। इसी साल उन्होंने खुद के समलैंगिक होने का भी खुलासा किया था। उन्होंने समलैंगिक मुसलमानों का सपोर्ट करने के लिए द इनर सर्कल की स्थापना की थी।

2022 में रिलीज डॉक्यूमेंट्री 'द रेडिकल' में बताया गया था कि हेंड्रिक्स को कई बार जान से मारने की धमकी गई है। वो समलैंगिक और हाशिए पर पड़े मुसलमानों मदद के लिए जाने जाते थे।

समलैंगिक समुदाय को हेट क्राइम का शक

इंटरनेशनल लेस्बियन, गे, बाइसेक्सुअल, ट्रांस और इंटरसेक्स (LGBTQ+) एसोसिएशन (ILGA) ने हत्या की निंदा की है। एसोसिएशन की डायरेक्टर जूलिया एहर्ट ने कहा पूरा ILGA वर्ल्ड परिवार मुहसिन हेंड्रिक्स की हत्या के खबर से गहरे सदमे में है।

हम अधिकारियों से इस मामले की गहराई से जांच करने की अपील करते हैं, हमें डर है कि यह एक हेट क्राइम हो सकता है।

नाइजीरिया में रहने वाले समलैंगिक मुस्लिम सादिक लॉवल ने BBC को बताया कि हेंड्रिक्स ने अपने समलैंगिक रुझान को सार्वजनिक तौर पर स्वीकार करके असंभव काम को संभव कर दिया था। वह अफ्रीका महाद्वीप में, खास तौर पर नाइजीरिया में कई समलैंगिक मुसलमानों के गुरु हैं। उनकी मौत से मैं अभी भी सदमे में हूं।

अरशद मदनी के मुताबिक इस्लाम में समलैंगिकता की इजाजत नहीं 

समलैंगिकता को लेकर मुस्लिम धर्म में कई तरह की मान्यताएं हैं। जमीयत उलेमा-ए-हिन्द के अध्यक्ष अरशद मदनी ने दो साल पहले बताया था कि इस्लाम में पराई औरत को देखना भी गुनाह है, तो फिर समलैंगिक संबंध तो बहुत बड़ी बात है।

उन्होंने कहा कि व्यक्ति को ताउम्र अपनी पत्नी से ही प्रेम करना चाहिए और उसी से संबंध रखने चाहिए। खुदा ने महिला-पुरुष को इस प्रकार बनाया है कि वह औलाद का सुख पा सकें, लेकिन समलैंगिक संबंध के मामले में ये बात कहीं भी फिट नहीं होती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
 19 March 2026
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
 19 March 2026
रियाद: सऊदी अरब ने कहा है कि ईरान की ओर से हो रहे हमलों का जवाब देने का उनकी सेना को हक है और वह इस तरफ बढ़ सकते हैं।…
 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
Advt.