सैफ अली खान के घर पहुंची मुंबई पुलिस:बयान दर्ज करेगी, केस की जांच नए अफसर को सौंपी गई

Updated on 22-01-2025 01:01 PM

हमले के 6 दिन बाद बांद्रा पुलिस सैफ अली खान का बयान दर्ज करने उनके घर पहुंची है। एक्टर मंगलवार को लीलावती से डिस्चार्ज होकर घर आए हैं। मुंबई पुलिस ने आरोपी शरीफुल को 19 जनवरी की देर रात गिरफ्तार किया था। इस केस की जांच अब सुदर्शन गायकवाड़ की जगह अजय लिंगनुरकर को सौंपी गई है। IO को हटाने की वजह नहीं बताई गई।

एक्टर सैफ अली खान पर हुए हमले मामले में मुंबई पुलिस ने मंगलवार की देर रात फिर से क्राइम सीन रीक्रिएट किया। पुलिस आरोपी शरीफुल इस्लाम को सैफ के घर से करीब 500 मीटर दूर ले गई। यहां करीब 5 मिनट रुकने के बाद पुलिस आरोपी को लेकर वापस पुलिस स्टेशन आ गई।

पुलिस ने बताया कि आरोपी बाथरूम की खिड़की से ही सैफ के घर में घुसा था और हमले के बाद यहीं से बाहर भी निकला। सैफ-करीना के बेटे जेह उर्फ जहांगीर के कमरे से आरोपी की टोपी मिली है। टोपी में मिले बाल को DNA टेस्ट के लिए स्कूल ऑफ मेडिसिन में भेजा गया है।

पुलिस ने कहा कि जब आरोपी बिल्डिंग में दाखिल हुआ तब गार्ड सो रहे थे। आरोपी ने मेन गेट और गलियारे में CCTV न होने का फायदा उठाया। आवाज न हो इसलिए जूते उतार दिए और मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया। इससे पहले मंगलवार की सुबह 3 बजे भी क्राइम सीन रीक्रिएट किया गया था। आरोपी को सैफ की सोसाइटी में ले जाया गया।

हमले में घायल हाउसकीपर को सम्मान देंगे सैफ

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सैफ अली खान जल्द ही उस हाउसकीपर आरियाना फिलिप से मिलकर उसे इनाम देंगे, जो उनके साथ इस हमले में घायल हुई थीं। हमले के दौरान उसी की चीखें सुनकर सैफ बेटे जेह के कमरे में पहुंचे थे।

सैफ 5 दिन बाद लीलावती अस्पताल से डिस्चार्ज 

सैफ अली खान को हमले के 5 दिन बाद मंगलवार को लीलावती अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। 15 जनवरी की रात करीब ढाई बजे उन पर चाकू से हमला किया गया था। सैफ के गले और रीढ़ में गंभीर चोटें आई थीं। इसके बाद सैफ ऑटो से लीलावती अस्पताल पहुंचे थे, जहां उनकी सर्जरी हुई और इलाज चला।

सैफ अली खान को लीलावती अस्पताल से घर पहुंचने में करीब 15 मिनट लगे। इस दौरान वे सड़क पर लोगों का हंसकर अभिवादन करते हुए दिखे।

जब वे घर पहुंचे तो खुद ही कार से उतरकर बिल्डिंग के अंदर गए। सैफ व्हाइट शर्ट, नीली जींस, काला चश्मा पहने दिखे। उनके पीठ पर पट्टी लगी दिख रही थी।

उनके घर के बाहर भारी सुरक्षा व्यवस्था है। बेरिकैडिंग की गई है। सैफ अब सतगुरु शरण अपार्टमेंट में नहीं रहेंगे, जहां उन पर हमला किया गया। पास ही फॉर्च्यून हाइट्स इमारत में उनका सामान शिफ्ट किया गया है, ये एक्टर का दफ्तर है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान सहित देशभर के शिया समुदाय ने इस साल ईद-उल-फितर के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। ईद, जो…
 20 March 2026
नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
 20 March 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
 20 March 2026
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नींवा गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और…
 20 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
Advt.