मुंबई ने जम्मू-कश्मीर को 204 का टारगेट दिया:शार्दूल ने सेंचुरी लगाकर टीम की वापसी कराई

Updated on 25-01-2025 02:04 PM

रणजी ट्रॉफी के छठे राउंड के तीसरे दिन शनिवार की सुबह डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई टीम दूसरी पारी में 290 रन पर ऑलआउट हो गई। मुंबई के शरद पवार क्रिकेट अकादमी मैदान पर शार्दूल ठाकुर ने 8वें नंबर पर शतक लगाकर मुंबई की वापसी कराई। शार्दूल ने 135 बॉल पर 119 रन बनाए। तनुष कोटियन ने 64 रन की पारी खेली।

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा 28 रन बनाकर आउट हुए, जबकि यशस्वी जायसवाल 26 रन ही बना सके। मुंबई ने एक समय 101 रन पर 7 विकेट गंवा दिए थे। कोई भी बल्लेबाज 30 रन से ज्यादा स्कोर नहीं कर पाया था। ऐसे में 8वें नंबर पर उतरे शार्दूल ठाकुर ने तनुष कोटियान के साथ मिलकर टीम की वापसी करा दी। दोनों के बीच 8वें विकेट के लिए 184 रन की साझेदारी हुई।

सौराष्ट्र ने दिल्ली को 10 विकेट से हराया 

राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में शुक्रवार को दिल्ली की टीम दूसरी पारी में 94 रन पर ऑलआउट हो गई और सौराष्ट्र के सामने 12 रनों का लक्ष्य रखा। इससे पहले पहली पारी में सौराष्ट्र ने 271 रन बनाते हुए पहली पारी में 83 रनों की बढ़त ली थी। दिल्ली ने पहली पारी में 188 रन बनाए थे।

रवींद्र जडेजा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 12 विकेट झटके। इनमें पहली पारी में 5 और दूसरी 7 विकेट शामिल रहे। उन्होंने बैट से 38 रन ही बनाए।

कर्नाटक पहली पारी में 475 रन पर ऑलआउट 

चिन्नास्वामी स्टेडियम में कर्नाटक ने पंजाब के खिलाफ पहली पारी में 420 रनों की बढ़त हासिल कर की। टीम पहली पारी में 475 रन पर ऑलआउट हो गई। स्मरन रविचंद्रन ने 203* रन बनाए।

दिन का खेल समाप्त होने तक पंजाब ने दूसरी पारी में 24 रन पर दो विकेट गंवा दिए हैं। कप्तान शुभमन गिल 7 रन पर नाबाद हैं। प्रभसिमरन सिंह 1 और अनमोलप्रीत सिंह 14 रन बनाकर आउट हुए। इससे पहले पंजाब की टीम 55 रन पर ऑलआउट हो गई थी। इस पारी में शुभमन गिल 4 रन ही बना सके थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.