आखिरी समय में धर्मेंद्र के लिए घर में कैसा था सेटअप, निधन से पहले एक्टर को देखने गए मुकेश खन्ना ने सुनाई कहानी

Updated on 28-11-2025 03:25 PM
बॉलीवुड के चमकते सितारे धर्मेंद्र अब खो चुके हैं। सोमवार (24 नवंबर) को उनका निधन हो गया, वो 89 साल के थे। फिल्म जगह के तमाम लोगों ने सोशल मीडिया पर उनके किस्से सुनाकर उन्हें याद किया है। वहीं अब मुकेश खन्ना ने भी दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र को याद करते हुए आखिरी समय में उनसे मुलाकात का किस्सा सुनाया है।

मुकेश खन्ना ने ये सारी बातें अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो के जरिए शेयर किया है। उन्होंने बताया है कि धर्मेंद्र के निधन से कुछ दिन पहले ही वह देओल के घर पर गए थे।

'मैं पांच-छह दिन पहले ही उनके घर गया था'

वह कहते नजर आ रहे हैं, 'मैं पांच-छह दिन पहले ही उनके घर गया था, जब उन्हें अस्पताल से वापस लाया गया था। उन्होंने घर के अंदर ही ICU जैसी व्यवस्था कर रखी थी। मुझे पता था कि मैं उनसे ठीक से मिल नहीं पाऊंगा, लेकिन फिर भी मुझे लगा कि मुझे वहां इस वक्त जाना चाहिए।'

वहां घर पर सनी और बॉबी देओल से हुई मुलाकात

उन्होंने इस मुलाकात की कहानी आगे भी बताई। एक्टर ने बताया कि जब वो वहां उनके घर पहुंचे तो उनकी मुलाकात सनी और बॉबी देओल से हुई। उन्होंने बताया, 'मैंने उनसे कहा- वो बहुत स्ट्रॉन्ग हैं। वो इससे उबर कर निकल आएंगे... वह इससे बाहर आएंगे। लेकिन आखिर में जो भगवान चाहता है वही होता है।'

'उनका शरीर हार मान गया, लेकिन आत्मा आगे बढ़ती रही'

धर्मेंद्र के निधन को नियति बताते हुए उन्होंने कहा, 'लोग स्तब्ध थे, क्योंकि सभी का मानना था कि वह ठीक होने के लिए काफी मजबूत थे। उनका शरीर हार मान गया, लेकिन आत्मा आगे बढ़ती रही और उनकी आत्मा सचमुच बहुत खूबसूरत थी।'

'उनकी सादगी और विनम्रता उनकी सबसे बड़ी ताकत थी'

मुकेश खन्ना ने धर्मेंद्र को याद करते हुए और भी कई बातें कहीं। उन्होंने कहा, 'मेरे पास उनके साथ की कई शानदार यादें हैं जिनमें से उनकी फिल्म तहलका भी है।' उन्होंने कहा, 'उनकी सादगी और विनम्रता उनकी सबसे बड़ी ताकत थी। अपने अंतिम महीनों में भी, जब उनकी तबीयत ठीक नहीं थी, तब भी उनका चेहरा पॉजिटिविटी से चमकता था। आप उन्हें देखते हैं और महसूस करते हैं, एक बहुत अच्छा इंसान हमें छोड़कर चला गया।' उन्होंने आगे कहा, 'मैं ये नहीं कहूंगा कि वह सबसे महान एक्टर थे, लेकिन वह सबसे महान इंसानों में से एक थे। जिस हद तक उन्होंने लोगों को सहज महसूस कराया... बहुत कम एक्टर ऐसा कर पाते हैं।'

दूसरी मंज़िल पर अपने कमरे से बाहर निकले तो उन्हें एक अजनबी दिखा

इसके बाद उन्होंने बॉबी देओल द्वारा उनके साथ शेयर किया एक किस्सा सुनाया जो धर्मेंद्र की बेजोड़ गर्मजोशी को दर्शाता है। उन्होंने कहा, 'बॉबी ने मुझे बताया कि एक बार, जब वह अपने बंगले की दूसरी मंज़िल पर अपने कमरे से बाहर निकले तो उन्हें एक अजनबी घूमता हुआ दिखाई दिया। जब उन्होंने पूछा कि वह कौन है तो उस आदमी ने कहा- हम पंजाब से आए हैं, सर। हम धरम पाजी से मिलना चाहते हैं।'

'मेरे पापा हमेशा घर खुला रखते थे, वह सबको अंदर आने देते थे'

बॉबी ने उस आदमी से बस इतना कहा कि वह नीचे आ जाए। इस तरह के खुले विचार पर बात करते हुए खन्ना ने कहा, 'आजकल बिना सुरक्षा के कौन किसी को घर में घुसने देता है। यह आदमी तो दूसरी मंजिल तक पहुंच गया था। बॉबी ने मुझे बताया- मेरे पापा हमेशा घर खुला रखते थे, पंजाब से कितने लोग आते थे। वह सबको अंदर आने देते थे, मिलते थे, चाय पीते थे और चले जाते थे। बताइए, आजकल कौन एक्टर ऐसा करता है?'

उनके आस-पास बदतमीजी करने की हिम्मत नहीं कर सकता था

मुकेश खन्ना ने आगे कहा कि जहां आजकल के सितारे बाउंसरों और सिक्यॉरिटी पर बहुत डिपेंड रहते हैं, वहीं धर्मेंद्र को किसी की जरूरत नहीं थी। उन्होंने कहा, 'उनमें इतनी इंसानियत थी कि कोई भी उनके आस-पास बदतमीजी करने की हिम्मत नहीं कर सकता था।'

ऐश्वर्या राय बच्चन, माधुरी दीक्षित, विद्या बालन...सभी पहुंचीं

गुरुवार को बांद्रा स्थित 'ताज लैंड्स एंड' में धर्मेंद्र के लिए 'सेलिब्रेशन ऑफ लाइफ' प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। यहां फिल्म जगत की तमाम हस्तियां उनके सम्मान में जुटी। सलमान खान, अभिषेक बच्चन, करण जौहर, रेखा, ऐश्वर्या राय बच्चन, माधुरी दीक्षित, विद्या बालन, जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी और कई अन्य कलाकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

हेमा मालिनी और बेटियां ईशा और अहाना नहीं दिखीं

इस मौके पर सनी और बॉबी देओल, धर्मेंद्र के परिवार के सदस्य जिनमें बेटियां अजीता और विजेता, पोते करण और राजवीर, और भतीजे अभय देओल शामिल थे, सभी भावुक दिखाई दिए। हेमा मालिनी और बेटियां ईशा और अहाना देओल यहां मौजूद नहीं थीं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.