ब्रिटेन में मुहम्मद सबसे लोकप्रिय नाम बना:4700 लोगों ने बच्चों का यह नाम रखा, लड़कियों में ओलिविया टॉप पर

Updated on 06-12-2024 01:07 PM

ब्रिटेन में 2023 में बच्चों का सबसे ज्यादा रखा गया नाम ‘मुहम्मद’ रहा। ऑफिस फॉर नेशनल स्टैटिक्स (ONS) के मुताबिक पिछले साल 4,661 बच्चों का ’मुहम्मद’ नाम से रजिस्ट्रेशन कराया गया। यह 2023 की तुलना में 484 ज्यादा है।

डेली मेल के मुताबिक यह पहली बार है जब किसी ईसाई देश में मुस्लिम नाम टॉप पर है। 2016 से ‘मुहम्मद’ सबसे ज्यादा रखे गए लड़कों के टॉप-10 नामों में शामिल रहा है। लेकिन पहली बार यह नाम टॉप पर आया है। इससे पहले ब्रिटेन में ‘नूंह’ सबसे ज्यादा रखा जाने नाम था। नूंह को मुसलमान और क्रिश्चियन दोनों ही अपना पैगंबर मानते हैं।

वहीं, लड़कियों के टॉप 3 नामों में ओलिविया, एमिलिया और इस्ला शामिल हैं। ये तीनों पिछले 3 साल से टॉप-3 नामों में रहे हैं। ओलिविया नाम 2016 से टॉप पर कायम है।

इस्लाम के आखिरी पैगंबर का नाम मुहम्मद

मुहम्मद, इस्लाम के आखिरी पैगंबर का नाम है। अंग्रेजी में मुहम्मद (Muhammad) को 2 और तरीके से भी लिखा जाता है- Mohammed (28) और Mohammad(68) ये दोनों नाम भी टॉप-100 में शामिल हैं। मुहम्मद नाम इस्लाम के ‘हमद’ शब्द से निकला है। इसका मतलब ‘प्रशंसा करना’ होता है।

‘मुहम्मद’ नाम साल 2016 से टॉप 10 में और 1997 से टॉप 100 में है। इस नाम ने पहली बार 1924 में ब्रिटेन के 100 लड़कों के नामों में 91वें नंबर पर एंट्री मारी थी। ब्रिटेन में मुहम्मद नाम तेजी से लोकप्रिय हो रहा है, क्योंकि वहां पर मुस्लिम समुदाय की आबादी में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। ब्रिटेन में साल 2001 में मुसलमान 15 लाख थे, जो 2011 में बढ़कर 27 लाख और 2021 में 39 लाख हो गए।

इसके अलावा मोहम्मद फराह, मुहम्मद अली, मोहम्मद सलाह जैसे खेल हस्तियों के नाम की वजह से भी लोग यह नाम रख रहे हैं।

बोधि नाम सबसे तेजी से लोकप्रिय हो रहा

लड़कों के लिए टॉप-15 नामों की लिस्ट में सबसे ज्यादा उछाल ‘लुका’ नाम को मिला। यह पिछले साल 12वें नंबर पर था लेकिन इस बार यह 7वें नंबर पर है। ‘हेनरी’ नाम पिछले साल 13वें नंबर पर था, इस साल यह 10वें नंबर पर है।

लड़कों के टॉप-100 नामों में से ‘बोधि’ नाम ने एक साल की सबसे बड़ी छलांग लगाई। यह 637वें से 100वें स्थान पर पहुंच गया है।

शाही नामों की लोकप्रियता घटी, हॉलीवुड का अभी भी प्रभाव

नाम रखने के पीछे ‘हॉलीवुड’ का बड़ा प्रभाव रहा है। बार्बी और ओपनहाइमर जैसी फिल्मों की वजह से ‘सीलियन’ और ‘मार्गोट’ जैसे कई नाम काफी लोकप्रिय हुए हैं। सर्वे से यह भी पता चला है कि अब पारंपरिक शाही नामों की तुलना में रियलिटी टीवी कार्दशियन-जेनर परिवार के नाम- रेन, सेंट, स्टार्मी ज्यादा लोकप्रिय हो रहे हैं।

शाही नामों जैसे कि जॉर्ज, आर्ची, हैरी, चार्लोट, एलिजाबेथ और चार्ल्स नाम अब कम रखे जाने लगे हैं। इसके अलावा सप्ताह के दिन के नाम भी आजकल काफी लोकप्रिय हो रहे हैं। ब्रिटेन में संडे और वेडनसडे नाम भी रखे जाने लगे हैं। इसके अलावा ऑटम, समर नाम भी खूब रखे जा रहे हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
 18 March 2026
इस्लामाबाद: रूस ने पाकिस्तान को कच्चे तेल की खरीद का ऑफर दिया है। पाकिस्तान में रूस के राजदूत अल्बर्ट खोरेव ने बताया है कि हम पाकिस्तान को रियायती दर पर…
 18 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल गठबंधन से चल रहे युद्ध में ईरान के शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी अली लाराजीनी की मौत हो गई है। अली लारीजानी इस संघर्ष की शुरुआत से ही ईरान…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान ने कहा है कि उसका होर्मुज स्ट्रेट जैसे अहम समुद्री मार्ग को पूरी तरह बंद करने का इरादा नहीं है। ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादा ने…
 18 March 2026
रियाद: सऊदी अरब अगर ईरान के खिलाफ लड़ाई में उतरा तो पाकिस्तान को मदद के लिए बुलाएगा। इतना ही नहीं पाकिस्तान के न्यूक्लियर अंब्रेला का भी सऊदी अरब इस्तेमाल करेगा।…
 17 March 2026
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। अफगानिस्तान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों के निकलने पर नरमी बरतने के संकेत दिए हैं। ईरानी विदेश मंत्री के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि उनका इरादा…
Advt.