सांसद कमलेश जांगड़े ने हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड और पीएम आवास की चाबी वितरित की

Updated on 23-08-2024 01:06 PM

सारंगढ़ बिलाईगढ़ । बिलाईगढ़ जनपद पंचायत क्षेत्र के दूरस्थ वनांचल  ग्राम सलिहा में अतिथियों के द्वारा जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर की शुरुआत छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम के अतिथियों में जांजगीर चांपा लोकसभा के सांसद कमलेश जांगड़े, सुभाष जालान, डॉ दिनेश जांगड़े, लक्ष्मी साहू, कलेक्टर धर्मेश साहू थे। सांसद और कलेक्टर ने सभी स्टॉल का निरीक्षण किया, दिव्यांगो को मोटराइज्ड  ट्राई सायकल और स्कूली बालिकाओं को सायकल वितरण किया गया।

कार्यक्रम को अतिथि सांसद, सुभाष जालान, कलेक्टर आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम में स्कूली छात्राओं ने सुंदर नृत्य प्रस्तुत की। ग्रामीणों के साथ साथ स्कूली छात्र छात्राओं ने अपने स्वास्थ्य का परीक्षण कराया और आयुष्मान कार्ड बनवाया। शिविर में सभी विभागों ने अपने अपने स्टॉल लगाए थे। शिविर में लगभग 300 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें   शाम 4 बजे तक 150 आवेदन निराकरण किया गया तत्पश्चात सामग्री वितरण किया गया। वन विभाग द्वारा पौधा वितरण किया गया, पौधा पाकर बालिकाओं के चेहरे में मुस्कुराहट दिखी।

कार्यक्रम में विभागवार केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी अधिकारियों ने उपस्थित ग्रामीणों को मंच से दी। इसके साथ साथ विभिन्न प्रमाण पत्र, चेक, विभागवार योजनाओ से लाभान्वित सामग्री का वितरण हितग्राहियों को किया। कार्यक्रम के अंत में सभी विभागों ने प्राप्त आवेदनों और निराकरण की जानकारी मंच पर दी। सलिहा के जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में परियोजना निदेशक पंचायत हरिशंकर चौहान, एसडीएम बिलाईगढ़ डॉ स्निग्धा तिवारी,  सीएमएचओ डॉ. एफ.आर. निराला के अलावा  प्रभारी अधिकारी महिला एवं बाल विकास बृजेन्द्र ठाकुर, उप संचालक समाज कल्याण विनय तिवारी, सहायक आयुक्त आदिवासी आशीष बनर्जी, पशुधन विकास अधिकारी सुनील जोल्हे, अंत्यावसायी विकास विभाग के अधिकारी मनोज कुमार भगत, पीएचई एसडीओ, सहित तहसीलदार कमलेश सिदार और देवराज सिदार, सीईओ जनपद पंचायत बिलाईगढ़ प्रतीक प्रधान, डीपीएम एन एल इजरदार, अन्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और विभिन्न राजनीतिक दल व समाज के प्रतिनिधि उपस्थित थे। शिविर में भोजन व्यवस्था किया गया था। कार्यक्रम हेतु आवश्यक व्यवस्था

शिविर में मिले 300 आवेदन, 150 से अधिक आवेदन निराकृत

जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में राजस्व विभाग को नामांकन, बटवारा, सीमांकन, आय, जाति, निवास प्रमाण, नक्शा बटांकन, डिजिटल हस्ताक्षर, आरबीसी 6-4 के अधीन जन हानि, पशु हानि, मकान क्षति हेतु आर्थिक सहायता राशि, खसरा, बी1 में त्रुटि सुधार, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में मनरेगा निर्माण कार्य, प्रधानमंत्री आवास योजना की मांग, शौचालय की राशि की मांग, सामुदायिक शौचालय की मांग, स्वच्छता समूह हेतु मांग, बैंक ऋण हेतु मांग, आरएफ, सीआईएफ की मांग, एसएचजी शेड, जॉब कार्ड, समाज कल्याण विभाग में पेंशन की मांग एवं संबंधित शिकायत, उपकरण की मांग, निःशक्तजन प्रमाण पत्र के आवेदन लिए गए। खाद्य विभाग में नये राशन कार्ड की माग, राशन कार्ड में नाम जोड़ना, स्वास्थ्य विभाग में आयुष्मान कार्ड पंजीयन, कृषि विभाग में केसीसी लोन, प्रधानमंत्री किसान प्रोत्साहन योजना, खाद्य व बीज की मांग, कृषि संयंत्र की मांग, महिला एवं बाल विकास विभाग में महतारी वंदन राशि की मांग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में बोरिंग सुधारने हेतु आवेदन, जल जीवन मिशन के संबंध में मांग और शिकायत, पाईप लाईन विस्तार हेतु मांग, मत्स्य विभाग में मत्स्य पालन हेतु पट्टा प्रदाय हेतु, जाल की मांग, मत्स्य बीज की मांग, रोजगार विभाग में रोजगार पंजीयन, उद्योग विभाग में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना हेतु ऋण प्रदान, लीड बैंक एसबीआई द्वारा बैंक ऋण, नये बैंक खाता खोलने, मुद्रा लोन, बैंकिग सबंधी शिकायत केसीसी, श्रम विभाग में श्रमिक पंजीयन एवं लाभ हेतु आवेदन पंजीकृत श्रमिकों को राशन कार्ड, अन्त्यावसायी विमाग में विभागीय लोन एवं सब्सिडी हेतु आवेदन, उद्यानिकी विभाग मिनी किट वितरण, पशुपालन विभाग में पशुओं का टीकाकरण, के.सी.सी. लोन, चूजे एवं अन्य पशुओं की मांग, स्कूल शिक्षा विभाग में शिक्षा का अधिकार (आरटीई), आदिवासी विकास विभाग में अन्तर्जातीय विवाह प्रोत्साहन राशि, जल संसाधन विभाग में भूअर्जन, वन विभाग (एसीटीडब्ल्यू) में वन अधिकार पट्टा तेंदुपत्ता बोनस, वन्य पशु मुआवजा, लोक निर्माण विभाग में पुल पुलिया एवं रोड़ निर्माण की मांग, सहकारिता विभाग में के.सी.सी. लोन की मांग, विद्युत विभाग में विद्युत कनेक्शन की मांग, ट्रान्सफारमर की मांग, क्रेडा विभाग में विभागीय योजना, परिवहन विभाग द्वारा शिविर स्थल पर लर्निंग लायसेंस का निर्माण, नगरीय प्रशासन विभाग में राशन कार्ड की मांग, प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी की मांग के लिए आवेदन स्वीकार किए गए।

विभागवार सामग्री वितरण की सूची

जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में राजस्व विभाग द्वारा किसान पुस्तिका, आय, जाति, निवास प्रमाण का वितरण, प्राकृतिक आपदा सहायता राशि का वितरण, पंचायत विभाग द्वारा रिवालविंग फण्ड, सीआईएफ, पेंशन की स्वीकृति, राष्ट्रीय परिवार सहायता, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा सरस्वती सायकल वितरण, समाज कल्याण विभाग द्वारा मोटराइज्ड ट्राईसायकल, अन्य सामाग्री वितरण, निःशक्तजन परिचय पत्र, स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान कार्ड, खाद्य विभाग द्वारा राशन कार्ड, उद्योग विभाग द्वारा लोन स्वीकृति, लीड बैंक द्वारा ऋण वितरण, केसीसी, केवायसी अपडेट, बैंक खाता खोलना, नॉमिनेशन अपडेट बैंक लोन पास बुक प्रिंटिंग, कृषि विभाग द्वारा कृषि उपकरण वितरण, मृदा परीक्षण कार्ड का वितरण, उद्यानिकी विभाग द्वारा मिनी किट वितरण, पौधा वितरण,  वन विभाग द्वारा वन अधिकार पट्टा वितरण, पौधा वितरण, श्रम विभाग द्वारा मुख्यमत्री नोनी सशक्तिकरण योजना के तहत वितरण, पशुपालन विभाग द्वारा चुजे वितरण, पशुपालको को रेडियम बेल्ट का वितरण, मत्स्य पालन विभाग द्वारा जाल का वितरण, महिला बाल विकास विभाग द्वारा गर्भवती महिलाओं को पोषक आहार वितरण आदि किए गए। जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण  शिविर में पशुपालन, कृषि, वन एवं उद्यानिकी, स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड अपडेशन, हेल्थ, आयुष शिविर, श्रम पंजीयन, महिला बाल विकास से अन्न प्राशन एवं गोद भराई, पोषण आहार का प्रदर्शन बालिका जन्मोत्सव, बालिकाओं को किट वितरण, स्वच्छ भारत के तहत् स्वच्छता एवं सिंगल यूज प्लास्टिक बैन की प्रदर्शनी की स्टॉल लगाया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 March 2026
रायपुर।सपनों को उड़ान देने के लिए पंख नहीं, साहस और संकल्प की जरूरत होती है। इसी बात को सत्य साबित किया है छत्तीगसढ के धमतरी की एक साधारण लेकिन जुझारू…
 15 March 2026
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
 15 March 2026
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
 15 March 2026
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
 15 March 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
 15 March 2026
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
 15 March 2026
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
 15 March 2026
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
 15 March 2026
भोपाल, राजधानी के कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में अब 20 मार्च से महिलाओं को नि:संतानता (इन्फर्टिलिटी), पीसीओएस, सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मेनोपॉज, और अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं का इलाज मिलेगा। अस्पताल…
Advt.