4 महीने में रिस्ट्रक्चर होगी MP कांग्रेस:सीनियर नेता वर्कर्स से 'मंथन' कर चुनौतियों पर करेंगे चर्चा

Updated on 21-05-2024 07:43 AM

विधानसभा चुनाव में हार के बाद और लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के नेता, कार्यकर्ताओं ने बडे़ पैमाने पर बीजेपी जॉइन की। भगदड़ के बीच लोकसभा चुनाव की वोटिंग के बाद अब पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कांग्रेस के संगठन को दुरुस्त करने की कवायद शुरु की है। एमपी में चार महीनों तक कांग्रेस के संगठन को नए सिरे से खड़ा करने के लिए सभी बड़े नेता वर्कर्स के साथ मंथन करेंगे। लोकसभा चुनाव के परिणाम के अगले ही दिन 5 जून से ही कांग्रेस का मंथन कार्यक्रम शुरु हो जाएगा। 15 अगस्त तक चलने वाले मंथन में सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक कार्यकर्ताओं की बात सुनकर सुधार के लिए रिपोर्ट बनाएंगे।

कांग्रेस में कैसे होगा मंथन
विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मात्र 66 सीटें मिलीं। इस करारी हार के बाद कई हारे हुए उम्मीदवारों ने बूथ पर संगठन को कमजोर बताया था। कई केंडिडेट्स ने संगठन में पद लेकर काम ना करने वालों को जिम्मेदार ठहराया था। आगामी समय में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव, नगरीय निकाय चुनाव और परिसीमन के बाद होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस बूथ से लेकर जिला स्तर तक संगठन को दुरुस्त करने की कोशिश में जुट गई है।

29 लोकसभाओं में सबसे सीनियर लीडर बनेंगे प्रभारी
मंथन कार्यक्रम के अंतर्गत कांग्रेस पार्टी के सबसे सीनियर लीडर कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, कांतिलाल भूरिया, डॉ गोविंद सिंह, विवेक तन्खा जैसे वरिष्ठ नेताओं को लोकसभा का प्रभार दिया जाएगा। इसके बाद जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी बूथ स्तर से लेकर मंडलम, सेक्टर लेवल के कार्यकर्ताओं के साथ ब्लॉक लेवल पर बैठक करेंगे। बैठक में नेता भाषण देने के बजाए कार्यकर्ताओं की बात सुनेंगे।

कार्यकर्ताओं के बीच से चिन्हित होंगी चुनौतियां
कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी भंवर जितेन्द्र सिंह और पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के निर्देश पर मंथन कार्यक्रम में ब्लॉक स्तर पर बैठक लेने वाले नेता कार्यकर्ताओं के बीच से ही चुनौतियों को चिन्हित करेंगे। कार्यकर्ताओं द्वारा उठाए गए विषयों की पूरी रिपोर्ट बनाई जाएगी। इसके बाद जिला स्तर पर सभी नेताओं की बड़ी बैठक होगी। इस बैठक में जिले भर में कांग्रेस की कमजोरी और चुनौतियों का डॉक्युमेंट तैयार किया जाएगा।

प्रदेश स्तर पर बनेगा कोर ग्रुप
प्रदेश भर में जिलाध्यक्ष जिला प्रभारी, लोकसभा प्रभारी और विधानसभा चुनाव लडे़ उम्मीदवार हर ब्लॉक में कार्यकर्ताओं की मीटिंग लेंगे। यदि स्थानीय स्तर पर कोई समस्या है तो इसका समाधान लोकल लेवल पर क्या है? इस पर चर्चा होगी। मंथन कार्यक्रम के तहत ब्लॉक से शुरु होकर ये जिला स्तर पर बैठकें होगी। फिर प्रदेश स्तर पर बैठक होगी। प्रदेश भर से आई बातों का डॉक्यूमेंट बनेगा। फिर महिला कांग्रेस, यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई, एसटी कांग्रेस, एससी कांग्रेस को मिलाकर कोर ग्रुप बनाया जाएगा।

सितंबर-अक्टूबर में होगा अधिवेशन
प्रदेश भर में बैठकों के बाद सितंबर के अंतिम सप्ताह या अक्टूबर के फर्स्ट वीक में कांग्रेस का तीन दिवसीय अधिवेशन होगा। ये पूरी प्रक्रिया चार महीने की चलेगी। इस बीच पीसीसी का गठन हो जाएगा। जिला अध्यक्षों के खाली पद भर दिए जाएंगे। हम कार्यकर्ताओं को सुनेंगे। उसके बाद फिर अधिवेशन में प्रस्ताव पास किए जाएंगे। कांग्रेस में अधिवेशन लंबे समय से नहीं हुआ है। इस साल होने वाले अधिवेशन में पीसीसी डेलीगेट, जिलाध्यक्ष विधायक, सांसद, हारे हुए उम्मीदवार, एआईसीसी डेलीगेट, लोकसभा प्रभारी, जिला प्रभारियों सहित करीब डेढ़ हजार नेता, पदाधिकारी शामिल होंगे। इस अधिवेशन में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित तमाम नेशनल लेवल लीडर शामिल होंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 March 2026
रायपुर।सपनों को उड़ान देने के लिए पंख नहीं, साहस और संकल्प की जरूरत होती है। इसी बात को सत्य साबित किया है छत्तीगसढ के धमतरी की एक साधारण लेकिन जुझारू…
 15 March 2026
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
 15 March 2026
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
 15 March 2026
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
 15 March 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
 15 March 2026
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
 15 March 2026
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
 15 March 2026
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
 15 March 2026
भोपाल, राजधानी के कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में अब 20 मार्च से महिलाओं को नि:संतानता (इन्फर्टिलिटी), पीसीओएस, सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मेनोपॉज, और अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं का इलाज मिलेगा। अस्पताल…
Advt.