धमतरी जिले के दो हजार से अधिक हितग्राहियों को मिला अपना पक्का आवास

Updated on 24-09-2024 12:31 PM

धमतरी । हर एक व्यक्ति का सपना होता है कि उनका अपना एक पक्का मकान हो, जिसे पूरा करने के लिए वह आजीवन परिश्रम करता है, लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्ति के लिए स्वयं का पक्का मकान बना पाना एक सपना ही रह जाता है।

ऐसे में उनके सपने साकार प्रधानमंत्री आवास योजना कर रहा है। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के सुशासन में दूरस्थ अंचल के लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिल रहा है।

            प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत् धमतरी जिले के हितग्राही लाभान्वित हो रहे है। इनमें दिसम्बर 2023 से 23 सितम्बर 2024 तक कुल दो हजार 132 हितग्राहियों का आवास निर्माण कराया जा चुका है।

ऐसी ही एक कहानी धमतरी जिले के जनपद पंचायत धमतरी के ग्राम पंचायत बरारी की हितग्राही श्रीमती सुखबती की, जो राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र कहलाने वाले विशेष पिछड़ी जनजाति कमार से हैं।

ये जनजाति ज्यादातर जंगलो में पेड़, पत्ते एवं छाल से झोपड़ी बनाकर निवास करते थे, जिन्हें बरसात के मौसम में टपकते छत एवं सांप-बिच्छू की समस्या रहती थी। जिसके कारण उन्हें जीवन-यापन करना एक चुनौती थी।

इनके लिए प्रधानमंत्री आवास योजना एक वरदान साबित हुई है। मुख्यमंत्री के सार्थक प्रयास से विशेष पिछड़ी जनजाति कमार के सपने भी पूरे हो रहे हैं।

हितग्राही ने पक्का मकान मिलने से मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया है। गौरतलब है कि श्रीमती सुखबती बोलने और सुनने में भी कमजोर है, उनकी पोती कहतीं हैं कि दादी को मिले इस पक्के आवास में वे पूरे परिवार के साथ सुख-चैन से रहते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.