सोशल मीडिया कमाई का झांसा देकर 22 लाख से ज्यादा की ठगी

Updated on 14-01-2026 01:04 PM

रायपुर। सोशल मीडिया पर लाइक-शेयर के टास्क पूरे कर मुनाफा कमाने के लालच में एक स्कूल की प्राचार्या साइबर ठगी का शिकार हो गई। ठगों ने पहले छोटे भुगतान कर भरोसा जीता और फिर बड़ी रकम ऐंठ ली। इस मामले में पीड़िता से करीब 22 लाख रुपये से अधिक की ऑनलाइन ठगी की गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर बीएनएस की धारा 318-4 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला सरस्वती नगर थाना क्षेत्र के भवानी नगर, कोटा का है। सेंट पॉल्स चर्च इंग्लिश हायर सेकेंड्री स्कूल की प्रभारी प्राचार्या मनीषा कुलदीप ने पुलिस को बताया कि 20 सितंबर 2025 को उन्हें “क्वालिटी टास्क लिंकेज” नामक एक टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ा गया था। इस ग्रुप में इंस्टाग्राम और फेसबुक पर लाइक-शेयर करने के बदले ऑनलाइन कमाई का दावा किया गया। शुरुआत में 150 और फिर 500 रुपये जमा करने पर उन्हें मुनाफा भी मिला, जिससे उनका भरोसा बढ़ गया।बाद में ठगों ने अधिक कमाई का लालच देकर अकाउंट डिटेल ली और बड़ी रकम जमा करानी शुरू की। निकासी के दौरान तकनीकी कारण बताकर बार-बार पैसे जमा कराए गए। पीड़िता ने गोल्ड लोन, पर्सनल लोन के अलावा पति और भाई से रकम लेकर कुल 21 लाख 91 हजार 541 रुपये ठगों के बताए खातों में जमा कर दिए। जब पैसे वापस नहीं मिले और और रकम की मांग की जाने लगी, तब उन्हें ठगी का एहसास हुआ। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.